MP : शराब पीकर ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ के आरोपी कांग्रेस विधायकों पर दर्ज हुई FIR, सामने आया मामले का Video

Madhya Pradesh News : महिला ने आरोप लगाया कि दोनों नेता उसे बुरी नजर से देख रहे थे। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि सिद्धार्थ कुशवाहा और सुनील ने नशे में उसे टच किया। अब इस घटना का Video भी सामने आया है...

Update: 2022-10-08 13:04 GMT

MP : शराब पीकर ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ के आरोपी विधायकों पर दर्ज हुई FIR, सामने आया मामले का पूरा Video

Madhya Pradesh News : मध्यप्रदेश के सतना से कांग्रेस के दो विधायकों पर एक महिला ने ट्रेन में छेड़खानी का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि वह अपने छोटे बेटे के साथ रेवांचल एक्सप्रेस की AC कोच में सफर कर रही थी। इस दौरान सतना से कांग्रेस MLA सिद्धार्थ कुशवाहा और कोतमा से विधायक सुनील सराफ भी उसी ट्रेन में मौजूद थे। वे दोनो नशे में थे। महिला ने आरोप लगाया कि दोनों नेता उसे बुरी नजर से देख रहे थे। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि सिद्धार्थ कुशवाहा और सुनील ने नशे में उसे टच किया। अब इस घटना का Video भी सामने आया है।

दरअसल यह घटना 6 अक्टूबर की है, जब एक महिला रेवांचल एक्सप्रेस से सफर कर रही थी। महिला के आरोपों के अनुसार रात करीब 11:30 बजे दोनों विधायक नशे में धुत थे और उन्होंने महिला के कंधे को छूकर उठाया और पूछा कि आपने खाना खाया या नहीं। इसके साथ ही महिला ने आरोप लगाया कि दोनों विधायकों ने गंदी गंदी गालियां भी दी। इसके बाद महिला ने अपने पति को फोन किया और उनसे सारी घटना बताई।

इस पूरी घटना को लेकर महिला के पति ने सागर जीआरपी (GRP Sagar) को फोन किया और उनसे शिकायत की। इसके बाद सागर जीआरपी महिला को लेकर भोपाल पहुंची और वहां पर दोनों विधायकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। महिला ने यह भी बताया कि उसने टीटीई से दोनों पर कार्यवाही करते हुए ट्रेन से उतारने के लिए कहा था। लेकिन इसके बाद टीटीई (TTE) ने महिला की सीट को बदल दिया। इनपुट है कि दोनो कांग्रेस विधायकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ग्वालियर पहुंचे थे और उनके साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे। इस दौरान वह ग्वालियर में विकास योजनाओं को लेकर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इसी दौरान एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर ने उनसे सवाल पूछ लिया कि महिला से दुर्व्यवहार करने वाले कांग्रेस विधायकों के घर बुलडोजर कब चलेगा। इतना सुनते ही शिवराज चौहान उठ गए और हाथ जोड़ कर चल दिए।

बता दें कि, 16 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह ग्वालियर भी जाएंगे, जहां कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। शिवराज ने पत्रकारों से बात करते हुए अमित शाह की तारीफ की और इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब से ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) नगर विमानन मंत्री बने हैं, उसके बाद से ही मध्य प्रदेश को काफी फायदा हुआ है।

Tags:    

Similar News