Madhyapradesh News : मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को गोली मार कर ली आत्महत्या

Madhyapradesh News : विधायक का बेटा नाबालिग है और जब उसे अस्पताल लाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Update: 2021-11-11 16:11 GMT

(मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर लिया है)

Madhyapradesh News : मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur news) स्थित बरगी से कांग्रेस विधायक संजय यादव (Congress MLA Sanjay Yadav) के बेटे ने गुरुवार, 11 नवंबर 2021 की शाम को खुद को गोली मार ली। विधायक का बेटा नाबालिग है और जब उसे अस्पताल लाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में उस वक्त सनसनी मच गई जब कांग्रेस के बरगी (Baragi) विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय यादव के छोटे बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि गोरखपुर हाथीताल स्थित विधायक निवास में संजय यादव के बेटे विभव (विभु) यादव (17 वर्ष) ने गोली चलाई।

गुरुवार की शाम उसने खुद को कमरे में बंद कर घटना को अंजाम दिया। उस वक्त स्वजन घर पर नहीं थे। गोली की आवाज सुनकर गार्ड ने शोर मचाया। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया।

कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि विभोर ने चार पन्नों का अंग्रेजी में सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें दोस्त के बुलाने का जिक्र किया। विभव को अस्पताल लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। हालांकि सुसाइड नोट के सत्यता की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।

वहीं,उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है। शव को मेडिकल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

बताया जा रहा है कि मृतक विभव ने जिस लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलाई, वह विधायक संजय यादव के नाम थी। जिसे विधायक हर वक्त अपने साथ सुरक्षा के लिए रखते थे। गुरुवार को शहर में पार्टी बैठक में रहने की वजह से संजय यादव अपना रिवाल्वर नहीं ले गए।

संजय यादव की पत्नी सीमा यादव भोपाल किसी काम से दोपहर में गईं थीं। उनके साथ संजय यादव को भी जाना था। इधर विभव का बड़ा भाई पेट्रोल पंप गया हुआ था। घर पर खुद को अकेला पाकर विभव ने कमरे को अंदर से बंद कर घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद घर के नौकरों ने पड़ोसियों को बुला कर घर का दरवाजा तोड़ा और फिर पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, दरवाजा टूटने के बाद विभव को खून से लथपथ हालात में कटंगा स्थित भंडारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

Tags:    

Similar News