Maharashtra Crime News : मां ने अपने ही 6 बच्चों को कुएं में फेंककर उतारा मौत के घाट, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

Maharashtra Crime News : सोमवार की रात 8 बजे के करीब एक महिला, जिसका नाम रूना बताया जा रहा है वो अपने 6 बच्चों को लेकर कुएं के पास गई और एक एक कर के सभी बच्चों को कुएं में फेंक दिया...

Update: 2022-05-31 08:05 GMT

Maharashtra Crime News : महाराष्ट्र (Maharashtra Crime News) के मुंबई (Mumbai) से सटे रायगढ़ जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि यहां 30 वर्षीय एक महिला ने बीते सोमवार (30 मई) की रात अपने पति से परेशान होकर अपने 6 बच्चों समेत कुएं में कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस घटना में 6 बच्चों की मौत हो गई, जबकि महिला को गांव के लोगों ने किसी तरह बचा लिया।

यह है पूरा मामला

दरअसल, बीते सोमवार की रात 8 बजे के करीब एक महिला, जिसका नाम रूना बताया जा रहा है वो अपने 6 बच्चों को लेकर कुएं के पास गई और एक एक कर के सभी बच्चों को कुएं में फेंक दिया। जिसके बाद उसने खुद कूदकर खुदखुशी करने की कोशिश की। इस दौरान पास से गुजर रहे एक शख्स ने महिला को कूदते देख स्थानीय लोगों को इकठ्ठा किया और किसी तरह महिला को बचा लिया। वहीं इस पुरे मामले में 6 बच्चों की मौत हो गयी है।

अब तक 4 बच्चों की बॉडी रिकवर

बता दें कि इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू ऑप्रेशन चलाया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुएं से अब तक 4 बच्चों के शव बरामद किया गया है। स्थानीय पुलिस प्रशासन से लेकर रेस्क्यू टीम इस समय घटना स्थल पर मौजूद है और लगातार ऑप्रेशन चलाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

इस वजह से महिला ने उठाया खौफनाक कदम

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि आरोपी महिला को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है। महिला ने पुलिस को बताया है कि वो अपने पति और ससुराल वालों से परेशान थी। जिस कारण उसने बच्चों समेत खुदखुशी करने का निर्णय लिया। साथ ही महिला ने अपने ससुराल जनों पर मारपीट का आरोप लगाया है।

बता दें कि महिला का नाम रूना है, जिसका एक बेटा है। बेटे का नाम शिवराज है, जो केवल 3 साल का था। वहीं 5 बेटियां है। 10 वर्षीय रौशनी, 8 वर्षीय करिश्मा, 6 वर्षीय रेशमा, 5 वर्षीय विद्या, डेढ़ साल की राधा थी। पुलिस को रूना ने बताया कि पति चिखुरी फौजदार साहनी 32 साल का है और वो मजदूरी और मिस्त्री का काम करता है। मूल रूप से वह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के कैपिरियरगंज का रहने वाला है। 

Tags:    

Similar News