Nashik News:नासिक में एक्सीडेंट के बाद बस मे लगी भयानक आग , 11 लोग जिंदा जले, इतने हुए घायल
Maharashtra Nashik News: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nashik) में शुक्रवार-शनिवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई के घायल होने की खबर है।
Nashik News:नासिक में एक्सीडेंट के बाद बस मे लगी भयानक आग , 11 लोग जिंदा जले, इतने हुए घायल
Maharashtra Nashik News: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nashik) में शुक्रवार-शनिवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई के घायल होने की खबर है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई बस यात्री घायल हो गए हैं।
जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वही मृतक के शवों को पुलिस (Maharashtra Police) ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भेज दिया है। हादसा नासिक-औरंगाबाद हाईवे पर हुआ। पुलिस टीम हादसे के कारणों की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बस में आग कैसे लगी। पुलिस टीम ने हादसे की सूचना जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है।
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। यह लग्जरी बस औरंगाबाद से नासिक की ओर जा रही थी। पुलिस बस मालिक का पता लगा रही है। हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि अचानक सड़क पर बस से आग निकलती दिखाई दी। जब तक बस के यात्री कुछ समझ पाते तब तक वे आग की चपेट में आ चुके थे। यात्रियों को बस के छोटे से दरवाजे से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया।
बस में कोई आपातकालीन (Emergency) द्वार नहीं था जिससे यात्री बाहर निकल सकें। ऐसे में यात्री बस के अंदर ही फंसे रहे। बताया जा रहा है कि बस में ज्यादातर यात्री सो रहे थे। इस वजह से भी उन्हें आग के बारे में पता ही नहीं चला। पुलिस टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बस में फायर सेफ्टी के इंतजाम थे या नहीं। क्योंकि यातायात नियमों के अनुसार बस में प्राथमिक उपचार किट और अग्निशामक सिलेंडर (Fire Extinguisher Cylinder) होना जरूरी है।