Maharashtra News : संजय निरुपम ने उद्धव सरकार से सवालिया लहजे में पूछा, सुरक्षा के बीच बेल्जियम कैसे पहुंच गए परमबीर सिंह

Maharashtra News : इंस्पेक्टर सचिन वाझे की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र सरकार ने कमिश्नर परमबीर सिंह को भी पद से हटा दिया था। उन्हें होमगार्ड का महानिदेशक बनाया था, जिसके बाद परमबीर सिंह लंबी छुट्टी पर चले गए और तभी से वह फरार चल रहे हैं।

Update: 2021-10-31 11:12 GMT

कांग्रेस नेता संजय निरुपम और फरार मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह। 

Maharashtra News : कांग्रेस के तेजतर्रार नेता संजय निरुपम ( Sanjay Nirupam ) ट्विटकर दावा किया है कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ( Parambir Singh ) देश छोड़कर विदेश भाग चुके हैं। परमबीर सिंह इस समय बेल्जियम में छुपे हुए हैं। उन्होंने उद्धव सरकार से सवालिया लहजे में पूछा है कि सख्त सुरक्षा के बीच वो बेल्जियम कैसे फरार हो गए। इससे पहले मीडिया में परमबीर सिंह के रूस जाने के भी कयास लगाए जा रहे थे।

5 मामलों में वांटेड

कांग्रेस वरिष्ठ नेता नेता संजय निरुपम ने इससे पहले मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर हफ्ता वसूली का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि परमबीर सिंह खुद पांच मामलों में वांटेड हैं। पुलिस ने कहा है कि वो फरार हैं। पता चला है कि वो इस समय बेल्जियम में है। मैं, पूछता हूं वो बेल्जियम गया कैसे? इसे किसने सेफ पैसेज दिया? क्या हम अंडरकवर भेजकर उसे ला नहीं सकते?

Also read :  अजब-गजब : मुखिया का चुनाव हारी महिला, नाराज पोस्टमैन पति ने जलाए गांव वालों के सारे आधार कार्ड, अब खतरे में है नौकरी

1 दिन पहले जारी हुआ था गैर जमानती वारंट

एक दिन पहले यानि शनिवार को मुंबई की एक कोर्ट ने परमबीर सिंह के लापता होने पर उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है। कोर्ट ने परमबीर सिंह के अलावा जिन अन्य लोगों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है उनमें आरोपी विनय सिंह और रियाज भाटी भी शामिल हैं।मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर रहे परमबीर सिंह एंटीलिया केस सामने आने के बाद से विवादों में घिर गए थे। इस मामले में इंस्पेक्टर सचिन वाझे की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र सरकार ने कमिश्नर परमबीर सिंह को भी पद से हटा दिया था। उद्धव सरकार ने उन्हें होमगार्ड का महानिदेशक बनाया था, जिसे आमतौर पर पनिशमेंट पोस्टिंग के तौर पर देखा जाता है, जिसके बाद परमबीर सिंह लंबी छुट्टी पर चले गए और तभी से वह फरार चल रहे हैं।

Also read : Jammu-Kashmir : नेशनल कॉन्फ्रेंस के 8 नेता बीजेपी में शामिल

देशमुख पर लगाया था रिश्वत लेने का आरोप

आईपीएस परमबीर सिंह पर बिल्डर बिमल अग्रवाल से जबरन वसूली की कोशिश का भी आरोप है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने अपने पूर्व कमिश्नर के खिलाफ जबरन वसूली के मामले में एफआईआर दर्ज की थी। दरअसल, परमबीर सिंह ने मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद पर पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर सचिन वाझे के जरिए होटलों और बार से रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। देशमुख ने इस आरोप से इनकार किया था, लेकिन जब मामला सीबीआई के पास पहुंच गया तो देशमुख को पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

Similar News