Maharashtra News : महाराष्ट्र के अस्पताल में आग लगने से 10 कोरोना मरीजों की मौत

Maharashtra News : अस्पताल के स्पेशल वार्ड में आग लगने से दस कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई।

Update: 2021-11-06 08:58 GMT

(आग लगने के बाद कोविड अस्पताल की स्थिति)

Maharashtra News :  महाराष्ट्र के अहमदनगर (Ahmednagar) के जिला अस्पताल में आग लगने की वजह से दस कोरोना संक्रमितों (Covid Positive) की मौत हो गई। जिला कलेक्टर राजेंद्र भोसले (Rajendra Bhosle) ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी 10 कोरोना (Covid ) संक्रमितों का इलाज अस्पताल के स्पेशल वार्ड में चल रहा था। वार्ड में आग लगने की वजह से कम से कम 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। 

जिलाधिकारी राजेंद्र भोसले (Rajendra Bhosle) ने घटना के बारे में जानकारी दी कि 17 मरीजों को इलाज का उपचार आईसीयू वार्ड (ICU Ward) में चल रहा था। इसमें से दस लोगों की मौत आग लगने की वजह से हो गई। सभी मरीजों का कोरोना का उपचार चल रहा था। भोसले ने बताया कि फिलहाल आग को काबू में कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार शॉर्ट शर्किट की वजह से आग लगने की आशंका व्यक्त की गई है।

जानकारी के मुताबिक यह आग लगने की घटना आज सुबह करीब साढ़े दस बजे कोरोना वार्ड में हुई। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के बाद कई मरीजों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वार्ड में आग लगने की वजह से ऑक्सीजन सप्लाई बंद हो गई थी जिसकी वजह से कई मरीजों की दम घुटने से मौत हो गई। 

इस घटना को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। शाह ने अपने ट्वीट में लिखा कि महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल में आग लगने से हुई हृदयविदारक दुर्घटना से अत्यंत व्यथित हूं। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संपत्प परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी इस घटना को लेकर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा गया- मुख्यमंत्री उद्धव बालासाहेब ठाकरे ने आज अहमदनगर जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लगी आग पर शोक व्यक्त किया है और मामले की गहन जांच करने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Tags:    

Similar News