Mallikarjun Kharge News: खड़गे ने आज कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में संभाला पदभार, सोनियां बोली- बड़ी राहत मिली है मुझे
Mallikarjun Kharge News: वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने बुधवार को औपचारिक रूप से कांग्रेस के नए अध्यक्ष (New President of Congress) के रूप में पदभार संभाला।
Mallikarjun Kharge News: खड़गे ने आज कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में संभाला पदभार, सोनियां बोली- बड़ी राहत मिली है मुझे
Mallikarjun Kharge News: वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने बुधवार को औपचारिक रूप से कांग्रेस के नए अध्यक्ष (New President of Congress) के रूप में पदभार संभाला। पार्टी की ओर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के अलावा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) समेत कई बड़े नेताओं ने भी शिरकत की।
इसके अलावा पार्टी के अन्य सभी वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। सोनिया गांधी ने खड़गे को पार्टी का नेतृत्व सौंपते हुए कहा, मैं बहुत राहत महसूस कर रही हूं। यह बड़ी बात है कि पार्टी के लोगों ने कमजोर परिवार से आने वाले नेता को चुना है। वह अपनी मेहनत और लगन से यहां तक पहुंचे हैं। हमें यकीन है कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस (Congress) मजबूत होगी।
दिल्ली: मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभाला।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 26, 2022
इस दौरान पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी, राजस्थान CM अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल और पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे। pic.twitter.com/skE2Glc7AS
उन्होंने कहा, "मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि आपने जो प्यार और सम्मान मुझे वर्षों से दिया है, उसका अहसास मुझे जीवन कि आखिरी सांस तक रहेगा। लेकिन यह सम्मान भी एक बड़ी जिम्मेदारी थी। मुझसे अपनी झमता और योग्यता के मुताबिक जो बन पड़ा मैंने वह किया है। उन्होंने कहा कि आज हमारी पार्टी के सामने कई चुनौतियां हैं। सबसे बड़ी चुनौती यह है कि हम लोकतांत्रिक मूल्यों के संकट से कैसे निपटते हैं जो देश के सामने आ चुका है।
वही कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "आज मेरे लिए एक बहुत ही भावुक क्षण है, आज मैं एक आम कार्यकर्ता को अध्यक्ष के रूप में चुनकर यह सम्मान देने के लिए आप सभी का हार्दिक आभार और धन्यवाद देता हूं। महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, मौलाना आजाद, बाबू जगजीवन राम, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के नेतृत्व वाली महान पार्टी की जिम्मेदारी संभालना मेरे लिए सौभाग्य और गौरव की बात है।
मैं कांग्रेस के पुराने अध्यक्षों को याद करके मेहनत करूंगा, लेकिन आपको भी मेरे साथ आना होगा। सभी पुराने राष्ट्रपतियों को याद करते हुए मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि अपने अनुभव और कड़ी मेहनत से जो भी संभव होगा मैं करूंगा। आप सभी को भी मेरे साथ पूरी ताकत और लगन से चलना है।