MCD Election Results Updates: एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीतीं 134 सीटें, भाजपा को हुआ 77 सीटों का नुकसान, जानिए कौन कहां से जीता

MCD Election Results Updates: दिल्ली नगर निगम (MCD Election 2022) के 250 वार्डों की मतगणना पूरी हो चुकी है। 15 सालों से एमसीडी में सत्ता पर रही भारतीय जनता पार्टी को आम आदमी पार्टी ने पछाड़ दिया है।

Update: 2022-12-07 16:20 GMT

MCD Election Results Updates: दिल्ली नगर निगम (MCD Election 2022) के 250 वार्डों की मतगणना पूरी हो चुकी है। 15 सालों से एमसीडी में सत्ता पर रही भारतीय जनता पार्टी को आम आदमी पार्टी ने पछाड़ दिया है। आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। आप ने 134 सीटों पर जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी ने 104 सीटें जीती हैं। कांग्रेस के खाते में सिर्फ 9 सीटें आई हैं। वहीं, तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा किया है।

एमसीडी चुनाव में मिली जीत पर क्या बोले सीएम केजरीवाल

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आपने मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैं इस कर्ज को नहीं चुका पाऊंगा। आई लव यू टू…। जिन्होंने वोट नहीं दिया, वे पहले अपना काम कराएंगे, फिर दूसरे काम करेंगे। दिल्ली को ठीक करने के लिए हमें सभी के सहयोग की जरूरत है। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री का भी आशीर्वाद चाहिए। दिल्ली को साफ रखना सबकी जिम्मेदारी होगी। यह अकेले हमसे नहीं होगा। 2 करोड़ लोगों के परिवारों की सफाई की जाएगी। भ्रष्टाचार को भी हटाना है। एमसीडी में कई मुद्दे हैं उन्हें भी खत्म करना है। जिस तरह से दिल्ली सरकार की व्यवस्था बनी, उसी तरह एमसीडी भी बनानी है। हम काम करने के लिए यहां आए हैं।

दिल्ली नगर निगम चुनाव से जुड़ा अपडेट नीचे पढ़ें...

  1. * दिल्ली नगर निगम चुनाव में 104 सीटों पर भाजपा, 134 पर आम आदमी पार्टी और और 9 पर कांग्रेस को जीत मिली है।
  2. * आदर्श नगर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मुकेश गोयल छठी बार पार्षद बने है। मुकेश गोयल इससे पहले कांग्रेस की टिकट पर लगातार पांच बार पार्षद रहे है।
  3. * नारायण वार्ड 139 से भाजपा के उमंग बजाज ने जीत दर्ज की है।
  4. * इन्दरपुरी वार्ड 140 से आप प्रत्याशी ज्योति गौतम ने जीत दर्ज की है।
  5. * घरोली वार्ड 194 से आप की प्रियंका गौतम ने जीत दर्ज की है।
  6. * कल्याणपुरी वार्ड 195 से बंटी गौतम ने जीत दर्ज की है।
  7. * टैंक रोड की दोनों सीट वार्ड नंबर 83, 84 पर आप ने जीत दर्ज की है।
  8. * करोल बाग से आप प्रत्याशी की जीत।
  9. * रिठाला वार्ड से बीजेपी प्रत्याशी की जीत।
  10. * केशवपुरम वार्ड से बीजेपी प्रत्याशी की जीत।
  11. * कालका जी से बीजेपी प्रत्याशी की जीत।
  12. * आईपी एक्सटेंशन वार्ड से आप प्रत्याशी रचना ने जीत दर्ज की है।
  13. * शास्त्री नगर वार्ड नंबर 70 से बीजेपी के मनोज कुमार जिंदल ने जीत दर्ज की है।
  14. * धरौली से आप प्रत्याशी प्रियंका गौतम ने जीत दर्ज की है।
  15. * 171 वार्ड सीआर पार्क से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आशु ठाकुर जीत गई हैं।
  16. * वार्ड संख्या 74 और 75 में भी आम आदमी पार्टी की जीत हुई है।
  17. * लाजपत नगर से भाजपा के प्रत्याशी कुंवर अर्जुन पाल ने जीत दर्ज की है।
  18. * सीलमपुर में हज्जन शकीला निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।
  19. * वार्ड 173 ग्रेटर कैलाश बीजेपी की प्रत्याशी शिखा राय जीत गई हैं।
Tags:    

Similar News