महेंद्र सिंह धोनी व सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

महेंद्र सिंह धोनी ने स्वतंत्रता दिवस के दिन शाम सात बजकर 29 मिनट पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया। इसके लिए उन्होंने अपनी पुरानी तसवीर के साथ एक संक्षिप्त इंस्टाग्राम पोस्ट लिखा...

Update: 2020-08-15 15:10 GMT

 जनज्वार। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से शनिवार को संन्यास लेने का एलान किया। यह एलान उन्होंने इंस्टाग्राम एकाउंट पर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने किक्रेट कैरियर के शुरुआती दिनों का फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, आप सबके प्यार व समर्थन के लिए धन्यवाद. शाम सात बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर समझिए।

MS Dhoni announces retirement from international cricket


39 वर्षीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी आइपीएल खेलते रहेंगे। महेंद्र सिंह धौनी के रिटायरमेंट का एलान क्रिकेट प्रेमियों व उनके प्रशंसकों के लिए एक नाजुक मौका है। लोग सोशल मीडिया पर उनके लिए प्यार व अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं।

सात जुलाई 1981 को रांची के एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे महेंद्र सिंह धोनी ने छोटे शहर व साधारण पृष्ठभूमि के बाजवूद क्रिकेट में बुलंदियों को छूआ। उन्हें क्रिकेट की दुनिया में कैप्टर कूल के नाम से जाना जाता है।

उन्होंने 1999 में बिहार अंडर 19 से क्रिकेट कैरियर की शुरुआत की। धोनी ने 23 दिसंबर को 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ हुई वनडे सीरीज से अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर की शुरुआत की।

महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले साल खेला था। उसके बाद से ही उनके रिटायरमेंट की अटकलें लगायी जा रही थीं। हालांकि वे उस पर कुछ नहीं बोले। धोनी ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। पिछले कई दिनों दिनों से अटकलों का दौर जारी था। धौनी ने यह एलान ऐसे समय किया है जब वह आइपीएल के लिए चेन्नई कैंप में शामिल होने पहुंचे हैं।

धोनी के एलान के कुछ ही देर बाद क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया। 


Tags:    

Similar News