Mukesh Ambani News : मुकेश अंबानी को जान की धमकी देने वाला आरोपी बिहार के दरभंगा से गिरफ्तार, मोबाइल और सिम बरामद

Mukesh Ambani News : देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को बम से उड़ा देने की धमकी देने वाले शख्स को बिहार के दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया गया है...

Update: 2022-10-06 13:56 GMT

Mukesh Ambani News : मुकेश अंबानी को जान की धमकी देने वाला आरोपी बिहार के दरभंगा से गिरफ्तार, मोबाइल और सिम बरामद

Mukesh Ambani News : देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को बम से उड़ा देने की धमकी देने वाले शख्स को बिहार के दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ा गया युवक राकेश कुमार मिश्रा है, जिसे दरभंगा के मनिगाछी थाना के ब्रह्मापुरा गांव से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पिता सुनील कुमार मिश्रा हैं। मुंबई पुलिस उसे अपने साथ कोर्ट में पेश करने के बाद ले गई। बता दें कि इसकी पुष्टि दरभंगा के अवकाश कुमार ने की है। आरोपी का मोबाइल बरामद कर लिया गया है, जिससे उसने मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।

हॉस्पिटल और अंबानी फैमिली को दी गई थी जान की धमकी

बता दें कि दरभंगा एसएसपी अवकाश कुमार ने इस मामले में बताया है कि मुकेश अंबानी फैमिली द्वारा संचालित हॉस्पिटल में फोन कर उसे बम से उड़ाने की धमकी एक व्यक्ति के द्वारा दी गई थी। एक ही दिन में दो बार धमकी दी गई। जांच में उस मोबाइल का लोकेशन दरभंगा से मिला, जिससे अंबानी हॉस्पिटल और फैमिली को बम से उड़ा देने की धमकी दी गई थी।

Full View

दरभंगा से आरोपी को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस द्वारा दरभंगा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। उसके बाद मनीगाछी अध्यक्ष को भी आरोपी को ट्रैक करने का निर्देश दिया गया था। रात में ही मुंबई पुलिस यहां आई थी और लगभग 1 घंटे एक्सरसाइज के बाद दरभंगा पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस ने उस मोबाइल और सिम को भी बरामद कर लिया है, जिससे अंबानी फैमिली को जान की धमकी दी गई थी।

Full View

आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद मुंबई लेकर आई पुलिस 

जानकारी के लिए बता दें कि मुकेश अंबानी की फैमिली और हॉस्पिटल को बम से उड़ा देने की धमकी देने वाले आरोपी राकेश कुमार के पिता सुनील कुमार को इस पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है मुंबई पुलिस ने रात में ही आरोपी को न्यायालय में पेश किया था और फिर उसे अपने साथ लेकर मुंबई लौट गई है।

Tags:    

Similar News