Neha Kakkar Viral Video: कैमरे के सामने रो पड़ी नेहा कक्कड़, जानें क्या है पूरा मामला

Neha Kakkar Viral Video: हाल ही में नेहा के साथ मुंबई के बैंड्रा (Bandra) में एक अजीब घटना हुई। वीडियो में नेहा अपनी कार में बैठी हुई नजर आ रही हैं। तभी अचानक से नेहा के कार के पास कुछ बच्चे जो भीख मांग कर गुजारा करते हैं उनकी कार को घेर लेते हैं।

Update: 2021-12-09 14:08 GMT

Neha Kakkar Viral Video: कैमरे के सामने रो पड़ी नेहा कक्कड़, जानें क्या है पूरा मामला

Neha Kakkar Viral Video: हाल ही में नेहा के साथ मुंबई के बैंड्रा (Bandra) में एक अजीब घटना हुई। वीडियो में नेहा अपनी कार में बैठी हुई नजर आ रही हैं। तभी अचानक से नेहा के कार के पास कुछ बच्चे जो भीख मांग कर गुजारा करते हैं उनकी कार को घेर लेते हैं। नेहा बच्चों को देख खुश हो जाती हैं और बच्चों को पैसे बांटती हैं। लेकिन फिर बच्चे अचानक से बेकाबू हो जाते हैं। सब एक साथ ही में नेहा पर टूट पड़ते हैं। इस दौरान एक हाथ नेहा के गाल पर भी जाते हैं। जिसकी बाद नेहा काफी डर जाती हैं। ऐसे में इस वीडियो में नेहा परेशान और रोती हुई भी दिखाई दे रही हैं।

वीडियो के साथ फैंस नाराजगी जता रहे हैं कि आखिर वहां खड़े लोग ये सब तमाशा देख कैसे रहे थे. फैंस सवाल कर रहे हैं कि जो पैपराजी सेलिब्रिटी के आगे पीछे घूमती रहती हैं उसने इस वाकये के दौरान बच्चों को क्यों नहीं समझाया या हटाया. वही कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि ये बच्चे भिखारी नहीं चोर हैं. खैर मामला चाहे जो भी हो लेकिन सिंगर नेहा कक्कड़ को रोते देख फैंस दुखी जरूर हैं. 

Tags:    

Similar News