Singhu Border News : सिंघु बार्डर पर बर्बर हत्या के मामले में 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया निहंग सरबजीत सिंह

Singhu Border News : शुक्रवार 15 अक्टूबर को किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा के सिंघु बार्डर पर कथित तौर पर निहंग सिख द्वारा तरन तारन के लखबीर सिंह नाम के एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

Update: 2021-10-16 10:02 GMT

Singhu Border। सिंघु बार्डर (Singhu Border) पर पंजाब के तरन तारन जिले के लखबीर सिंह की बर्बर हत्या मामले में आरोपी निहंग सरवजीत सिंह को 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। बता दें कि शुक्रवार 15 अक्टूबर को किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा (Haryana) के सिंघु बार्डर पर निहंग सिंह द्वारा तरनतारन के एक लखबीर सिंह नामक एक व्यक्ति की शुक्रवार को बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद ये मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। 

क्या है मामला

शुक्रवार 15 अक्टूबर को दिल्ली-हरियाणा की सिंघु बार्डर पर पुलिस बैरिकेड पर सुबह 5 बजे एक व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला। शव को देखकर स्पष्ट लग रहा था कि उनकी बड़ी बेरहमी से हत्या (Murder) की गई। शव के पैर और हाथ कटे हुए थे। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा था जिसमें एक निहंग सिख कबूल कर रहा था कि उसने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वाले व्यक्ति की हत्या की है। मृतक व्यक्ति की पहचना पंजाब के तरन तारण के गांव चीमा कलां के लखबीर सिंह उप्फ टीटू के रूप में हुई।

हत्यारोपी निहंग ने किया सरेंडर

व्यक्ति की हत्या करने के 16 घंटे बाद हत्यारे निहंग सरबजीत ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस शाम 6 बजे सिंधु बॉर्डर पर निहंगों के पास पहुंची। जहां हत्यारोपी निहंग सिख ने कबूला कि उसने ही व्यक्ति की हत्या की है और उसे इस बात का पछतावा नहीं है। इस दौरान निहंगों ने धार्मिक नारे लगाए और हत्या करने वाले निहंग को सिरोपा पहनाया।

संयुक्त किसान मोर्चा ने मामले से झाड़ पल्ला

घटना की जानकारी लगते ही संयुक्त किसान मोर्चा (Samyukta Kisan Morcha) ने सिंघु बार्डर पर हुई हत्या से खुद को दरकिनार कर दिया। मोर्चा ने कहा कि मृतक और निहंग से उनका कोई लेना देना नहीं है। इस मामले को लेकर किसान मोर्चा ने एक प्रेस रिलीज भी जारी की। जिसमें कहा गया कि किसान संगठनों ने कई बार दिल्ली और हरियाणा पुलिस (Haryana Police) को निहंग सिखों को लेकर अलर्ट किया था। उन्होंने यह भी बताया कि निहंग उनके आंदोलन का हिस्सा नही हैं।

मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने

मृतक लखबीर सिंह की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट की मानें तो मृतक के शरीर पर 37 चोटों के निशांन थे। वहीं उसकी हत्या में धार-धार हथियार के साथ लाठी-डंडों का भी इस्तेमाल किया गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया कि लखबीर सिंह की हत्या ज्यादा खून बहने के कारण हुई थी। 


Tags:    

Similar News