Ukraine-Russia युद्ध के चलते अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बढ़ीं तेल की कीमतें, हम कुछ नहीं कर सकते - नितिन गडकरी

Petrol-Diesel Price Hike : बीजेपी सरकार में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने पिछले चार दिनों में तेल की कीमतों में तीन बार की गई बढ़ोतरी को सही ठहराया है...

Update: 2022-03-26 10:12 GMT

Ukraine-Russia युद्ध के चलते अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बढ़ीं तेल की कीमतें, हम कुछ नहीं कर सकते - नितिन गडकरी

Petrol-Diesel Price Hike : ईंधनों के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे उपभोक्ताओं के जेब पर भारी असर पड़ रहा है। चुनाव से पहले ईंधनों की कीमतें स्थिर थी लेकिन पांचो राज्यों में सरकार बनते ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी (Petrol Diesel Price Hike) हो रही है। चार राज्यों में सरकार बनाने वाली बीजेपी के भी महंगाई को लेकर सुर बदल गए है। बीजेपी (BJP) का कहना है कि पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने को लेकर सरकार कुछ नहीं कर सकती है।

बता दें कि बीजेपी सरकार में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने पिछले चार दिनों में तेल की कीमतों में तीन बार की गई बढ़ोतरी को सही ठहराया है। उन्होंने बीते शुक्रवार को कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Ukraine Russia War) के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि स्थिति भारत सरकार के नियंत्रण से बाहर है। बता दें कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 'कभी कभी हिंदुत्व को गलत तरीके से पेश किया जाता है।'

तेल की कीमतें बढ़ने पर सरकार कुछ नहीं कर सकती

बता दें कि मीडिया सम्मलेन के दौरान जब सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'भारत में 80 प्रतिशत तेल आयात किया जाता है। रूस - यूक्रेन युद्ध के बीच अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ गई हैं और हम इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते हैं।' नितिन गडकरी ने आगे कहा कि 'हम 2004 से भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दे रहे हैं, जिसके साथ हमें स्वदेशी ऊर्जा उत्पादन क्षमताओं को विकसित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए अपना खुद का ईंधन बनाने की जरुरत है।'

पेट्रोल- डीजल की कीमतों में वृद्धि

बात दें कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में आज शनिवार को भी 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। गौरतलब है कि बीते पांच दिन पहले तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। पांच दिन के भीतर चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि की गई है। वहीं नितिन गडकरी कहते हैं कि स्थिति सरकार के नियंत्रण में नहीं है। चुनाव परिणाम आने के पहले से ही यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध जारी है, तब स्थिति सरकार के नियंत्रण में थी लेकिन सरकार बनते ही पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई और स्थिति सरकार के नियंत्रण से बाहर हो गई है। 

Tags:    

Similar News