Odisha News : सीएम पटनायक की तुलना भगवान जगन्नाथ से करने पर बवाल, विरोधी दलों ने की PK Deb से इस्तीफे की मांग

Odisha News : बीजू जनता दल की एक बैठक में मंत्री पीके देब ने कहा कि ओडिशा अब नवीन पटनायक के नाम से जाना जाता है। पहले हमारा प्रदेश भगवान जगन्नाथ के लिए जाना जाता था।

Update: 2022-10-02 09:55 GMT

Odisha News : सीएम पटनायक की तुलना भगवान जगन्नाथ से करने पर मचा बवाल, विरोधी दलों ने की इस्तीफे की मांग

Odisha News : ओडिशा के एक मंत्री पीके देब ( Minister PK Deb ) द्वारा प्रदेश के सीएम नवीन पटनायक ( Navin Patnaik ) की तुलना भगवान जगन्नाथ ( Lord Jagannath ) से कर पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। देव का बयान सामने आने के बाद प्रदेश के विपक्षी दलों ने मंत्री से बिना शर्त माफी की मांग की है। दरअसल मंत्री पीके देब ( PK Deb ) ने बीजू जनता दल ( BJD ) की एक बैठक के दौरान शुक्रवार को कहा था कि ओडिशा अब नवीन पटनायक ( Navin Patnaik ) के नाम से जाना जाता है। पहले यह भगवान जगन्नाथ के लिए जाना जाता था।

क्या कहा था मंत्री पीके देब ने

नवीन पटनायक ( Navin Patnaik ) सरकार में मंत्री पीके देब नेकहा कि एक समय था जब लोग भगवान जगन्नाथ ( Lord Jagannath ) के कारण ओडिशा को जानते थे लेकिन अब यदि आप कहते हैं कि आप ओडिशा से आते हैं तो पूरे भारत में लोग तुरंत राज्य को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के स्थान के रूप में पहचान लेंगे।

हिंदुओं की आस्था और ओडिशा के लोगों का अपमान

मंत्री पीके देब का बयान वायरल होने के बाद कई विपक्षी दलों और धार्मिक संगठनों ने इसकी तीखी आलोचना की है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यह पूरी तरह से अहंकार का मामला है। जब ओडिशा के मंत्री प्रताप केशरी देब कहते हैं कि पहले लोग ओडिशा को भगवान जगन्नाथ ( Lord Jagannath ) के नाम पर पहचानते थे। अब मुख्यमंत्री भगवान जगन्नाथ से अधिक प्रसिद्ध हो गए हैं। ओडिशा अब जगन्नाथ जी के नाम से नहीं बल्कि नवीन पटनायक ( Navin Patnaik ) के नाम से जाना जाता है। भाजपा नेता संबित पात्रा ने अपने ट्विट में लिखा है कि यह 4.5 करोड़ ओड़िया और दुनिया भर के हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने जैसा है। हम सभी जानना चाहेंगे कि क्या मुख्यमंत्री भी देब के इस बयान से सहमत हैं। यदि नहीं तो क्या मुख्यमंत्री उक्त मंत्री को फटकार लगाएंगे।

देव ने पार की अहंकार की सारी हदें

वहीं ओडिशा भाजपा के महासचिव पृथ्वीराज हरिचंदन ने भी मंत्री के इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी अज्ञान की पराकाष्ठा को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि बीजेडी ने अभिमान और अहंकार की सारी हदें पार कर दी हैं। उसने पार्टी नेताओं को भगवान श्री जगन्नाथ के विकल्प के रूप में देखना शुरू कर दिया है। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष शरत पटनायक ने मंत्री की इस टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।

ओडिशा श्री जगन्नाथ सेना ने देब के इस बयान की आलोचना करते हुए पुरी में विरोध प्रदर्शन किया। पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर के एक वरिष्ठ सेवक बिनायक दशमोहपात्रा ने कहा कि मंत्री ने इसलिए ऐसी टिप्पणी की है क्योंकि बीजद सत्ता में अधिक समय से है। उन्होंने कहा कि कोई भी किसी इंसान के साथ भगवान ( Lord Jagannath ) की तुलना करने की हिम्मत कैसे कर सकता है। भले ही वह मुख्यमंत्री क्यों न हो। बीजेडी को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा।

Tags:    

Similar News