भाजपा ने मान सरकार गिराने के लिए AAP MLAs से की 20 से 25 करोड़ की पेशकश - Harpal Cheema

Operation Lotus Punjab : भाजपा ( BJP ) ने आप ( AAP ) के आरोपों को झूठ का पिटारा तो कांग्रेस ( Congress ) ने बताया दिल्ली के घोटालों से ध्यान भटकाने की केजरीवाल की साजिश।

Update: 2022-09-14 09:29 GMT

Operation Lotus Punja : भाजपा ने मान सरकार गिराने के लिए आप विधायकों से की 20 से 25 करोड़ रुपए की पेशकश - हरपाल चीमा

Operation Lotus Punjab : आम आदमी पार्टी ( AAP ) द्वारा भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) पर दिल्ली में आप विधायकों ( AAP MLAs ) को 20 करोड़ में खरीदने के बाद पंजाब ( Punjab ) भी ऑपरेशन लोटस ( Operation Lotus ) चलाने का आरोप लगाया है। पंजाब में सत्ताधारी पार्टी ने भाजपा पर भगवंत मान नीत सरकार ( Bhagwant Man Government ) को गिराने के लिए उसके 10 विधायकों को 20 से 25 करोड़ रुपए की पेशकश करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने पलटवार करते हुए इसे झूठ का पुलिंदा करार दिया है। वहीं कांग्रेस ( Congress ) का कहना है कि यह जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश है।

AAP के विधायकों को मंत्री का पद और पैसा देने ऑफर

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ( Harpal Singh cheema )  ने मीडिया से बातचीत में इस बात का दावा किया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन लोटस के तहत राज्य के कुछ आप विधायकों से भाजपा नेताओं ने संपर्क किया था। आप के वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि आप के सात से 10 विधायकों से पैसे और मंत्री पद की पेशकश के साथ संपर्क किया गया है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने कुछ चुनिंदा लोगों को हमारे विधायकों को पार्टी से अलग करने के लिए भेजा था। उन्होंने हमारे विधायकों से संपर्क किया और उनसे कहा कि दिल्ली में बड़े नेताओं के साथ उनकी बैठक की व्यवस्था की जाएगी। उन्हें 25 से 25 करोड़ रुपए की पेशकश भी की है।

सही समय पर सबूत करेंगे पेश

इस काम में जुटे भाजपा के लोगों ने विधायकों को उनके अन्य सहयोगियों को साथ लाने के लिए भी कहा गया और उस स्थिति में अधिक पैसा दिया जाएगा। चीमा ( Harpal cheema ) ने आरोप लगाया कि भाजपा पंजाब में आप विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में इस तरह के प्रयास विफल हो गए थे। पंजाब में भाजपा आप को तोड़ नहीं पायेगी।

हरपाल सिंह चीमा ( Harpal cheema )की माने तो पिछले एक सप्ताह से नियमित रूप से विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। चीमा ने कथित रूप से संपर्क किए गए विधायकों का नाम लेने से इनकार करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने लोगों के माध्यम से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सात से 10 विधायकों से संपर्क किया। चीमा ने दावा किया कि भाजपा के जिन लोगों ने आप विधायकों से संपर्क किया, उनमें पंजाब और दिल्ली के नेता शामिल हैं। सिसोदिया की तरह चीमा ने भी दावा कि वह इस बाबत सही समय पर सबूत पेश कर देंगे।

आप नेता का आरोप बेसलेस

पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने आप के आरोपों को झूठ का पुलिंदा करार दिया है। उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि भगवंत मान सरकार पंजाब के लोगों अपने वादों को पूरा नहीं कर पा रही है। इससे लोगों को असंतोष है। लोगों का ध्यान भटकाने के लिए आप नेता बेसलेस आरोप लगा रहे हैं।

आरोप न लगाएं, लोगों से किए वादे पूरा करें

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने भी इस बात से सहमति जताते हुए कहा कि आप सरकार पंजाब में चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है। लोगों का इस बात से ध्यान भटकाने के लिए अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं। राजा ने आप के आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। आप नेताओं को तरीका ही यही है, पहले झूठे वादे करते हैं पूरा न करने पर विरोधियों पर आरोप लगाते हैं, लेकिन वो ऐसा कर बच नहीं सकते।

Tags:    

Similar News