Patiala Violence: पटिलाया में लगा 11 घंटे का कर्फ्यू, CM मान ने दिए इस बात के आदेश, जानें अब तक क्या हुआ?

Patiala Violence: पटियाला में हुई हिंसा के बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। ये कर्फ्यू शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए लगाया गया है। पटियाला पुलिस ने कहा है कि हिंसा के मामले में FIR भी दर्ज होंगी और गिरफ्तारियां भी की जाएंगी।

Update: 2022-04-29 14:17 GMT

Patiala Violence : हिंसा के बाद भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, शाम 6 बजे तक मोबाइल इंटरनेट बंद, कई बड़े अफसर नपे

Patiala Violence: पटियाला में हुई हिंसा के बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। ये कर्फ्यू शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए लगाया गया है। पटियाला पुलिस ने कहा है कि हिंसा के मामले में FIR भी दर्ज होंगी और गिरफ्तारियां भी की जाएंगी। बरहाल दोनों पक्षों के बीच पीस कमेटी की मीटिंग करवाने की कोशिश की जा रही है। वहीं हिंसा के बाद सीएम ने एक बैठक भी की थी।

इसके साथ ही पटियाला मामले में शिवसेना ने अपने ही नेता को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल बताते हुए बर्खास्त कर दिया है। शिवसेना ने पार्टी के नेता हरीश सिंगला को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पंजाब में शिवसेना प्रमुख योग राज शर्मा की तरफ से जारी किए गए प्रेस नोट में इस संबंध में जानकारी शेयर की गई है।

पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक शिवसैनिकों की तरफ से खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च निकाला गया। शिवसेना के पंजाब कार्यकारी प्रधान हरिश सिंगला की देखरेख में निकाला गया यह मार्च आर्य समाज चौक से शुरू हुआ। शिव सैनिक कार्यकर्ता खालिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बढ़ रहे थे। इसी दौरान कुछ सिख संगठन भी तलवारें लेकर सड़क पर आ गए और हिंसक झड़प होने लगी। दोनों तरफ से तलवारें लहराई गईं और पथराव भी किया गया। कई लोग घायल हो गए हैं।

बवाल बढ़ने पर SHO करनवीर ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो उनपर भी हमला हो गया। जिसमें वे घायल हो गए। इसके बाद SSP नानक सिंह ने मोर्चा संभाला और हवाई फायरिंग भी की। वहीं, IG राकेश अग्रवाल का दावा है कि स्थिति अब पूरी तरह कंट्रोल में है। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।

शिवसेना की तरफ से एक दिन पहले ही इस मार्च का ऐलान किया गया था। इसको देखते हुए पुलिस सड़कों पर तैनात थी। हिंसा की आशंका के चलते पुलिस ने पहले ही बैरिकेडिंग और सुरक्षा के इंतजाम किए थे लेकिन यह काफी नहीं रहा और बवाल बढ़ गया। बाद में दोनों संगठन के लोगों को खड़ेदने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा।

भगवंत मान ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि वह राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के संपर्क में हैं। मान ने एक ट्वीट में कहा, 'पटियाला में झड़प की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने डीजीपी से बात की है। क्षेत्र में शांति बहाल कर दी गई है। हम स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं और किसी को भी राज्य में अशांति का माहौल पैदा नहीं करने देंगे।' उन्होंने कहा कि पंजाब में शांति और सद्भाव बहुत महत्वपूर्ण है।

Tags:    

Similar News