कर्नाटक सीएम येदुरप्पा के राजनीतिक सचिव ने की खुदकुशी की कोशिश, 'ऑपरेशन कमल' में निभाई थी अहम भूमिका

मुख्यमंत्री येदुरप्पा अपने सचिव से मिलने अस्पताल पहुंचे और उन्होंने कहा कि एनआर संतोष की स्थिति खतरे से बाहर है...;

Update: 2020-11-28 04:31 GMT
कर्नाटक सीएम येदुरप्पा के राजनीतिक सचिव ने की खुदकुशी की कोशिश, ऑपरेशन कमल में निभाई थी अहम भूमिका

Photo:social media

  • whatsapp icon

बेंगलुरू, जनज्वार। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव एनआर संतोष ने कथित तौर पर खुदकुशी की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि एनआर संतोष ने नींद की गोली खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें बेंगलुरू स्थित रमैया मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस भी अस्पताल में पहुंची हैै।

हालांकि, वह अब खतरे से बाहर हैं। मुख्यमंत्री येदुरप्पा अपने सचिव से मिलने अस्पताल पहुंचे और उन्होंने कहा कि एनआर संतोष की स्थिति खतरा से बाहर है। येदियुरप्पा ने कहा कि वे जब संतोष से मिले थे, तो वे काफी खुश थे। शुक्रवार सुबह उन्होंने उनके साथ 45 मिनट तक वॉक किया। कल भी वह वह काफी खुश थे। उन्हें नहीं पता ऐसा क्यों हुआ। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम के राजनीतिक सचिव एनआर संतोष, ऑपरेशन कमल के दौरान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के सहयोगी रहे हैं। उन्होंने राज्य में ऑपरेशन कमल के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। शुरुआती तौर पर यह डिप्रेशन का मामला बताया गया है। 

जबकि मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने इस मामले में अपनी अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा है कि उन्हें इस घटना के पीछे के कारणों की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। 

सीएम येदियुरप्पा ने कहा कि मैं उनके परिवार के सदस्यों से बात करूंगा। मुझे नहीं पता है कि उन्होंने नींद की गोली खाकर खुद की जान लेने की कोशिश क्यों की है। उनकी हालत अभी स्थिर है। चिंता की कोई बात नहीं है। 

सचिव एनआर संतोष, सीएम येदियुरप्पा के बेहद करीबी माने जाते रहे हैं। संतोष को इसी साल मई में येदियुरप्पा के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। 

Tags:    

Similar News