Odisha News : जगन्नाथ मंदिर के सामने पुजारी के बेटे की गोली मारकर हत्या, जानिए कैसे पकड़ा गया आरोपी?

Odisha News : ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर के सामने मंगलवार बाइक सवार बदमाशों ने एक पुजारी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने पुजारी के बेटे पर कई राउंड फायरिंग की।

Update: 2022-05-25 03:22 GMT

Odisha News : जगन्नाथ मंदिर के सामने पुजारी के बेटे की गोली मारकर हत्या, जानिए कैसे पकड़ा गया आरोपी?

Odisha News : ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर के सामने मंगलवार बाइक सवार बदमाशों ने एक पुजारी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने पुजारी के बेटे पर कई राउंड फायरिंग की। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पुजारी के बेटे की हत्या निजी दुश्मनी के चलते की गई है।

घटना के बारे में मीडिया को बताते हुए एसपी कंवर विशाल सिंह ने कहा, मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया गया है। हत्या के पीछे प्राथमिक अनुमान व्यक्तिगत दुश्मनी लग रही है। आगे की जांच की जारी है।

मृतक युवक की पहचान शिवराम पात्रा के रूप में हुई। शिवराम एक मंदिर के पुजारी हरचंदी तालुचा शाही का बेटा बताया जा रहा है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जगन्नाथ मंदिर के सिंह द्वार से केवल बीस मीटर दूर ये घटना घटी है। बाइक पर आए बदमाशों ने पुजारी के बेटे पर कई राउंड फायरिंग की जिससे शिवराम की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को कॉल किया जिसके बाद शिवराम को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी कंवर विशाल सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान चंदन बारिक के रूप में हुई है। हत्या में इस्तेमाल किये गए हथियार को भी बरामद कर लिया गया है।

Tags:    

Similar News