Ram Rahim News : राम रहीम की लंबाई बढ़ी 1 इंच! असली-नकली होने पर कोर्ट ने कही ये बड़ी बात

Ram Rahim News : श्रद्धालुओं ने शक जताया है कि उत्तर प्रदेश के बागपत में आश्रम में पहुंचा राम रहीम नकली है, जिसके हाव-भाव उनके असली गुरु राम रहीम जैसे नहीं हैं, वहीं डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन ने इसे श्रद्धालुओं को गुमराह करने की साजिश करार दिया है...

Update: 2022-07-04 06:56 GMT

Ram Rahim News : बेअदबी मामले की जांच CBI को सौंपने की मांग, पंजाब पुलिस SIT ने डेरा मुखी को बताया मास्टरमाइंड

Ram Rahim News : एक महीने के पेरोल से जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम (Gurmit Ram Rahim) असली है या नकली इसकी जांच को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में आज सोमवार को सुनवाई हुई। चंडीगढ़, पंचकूला और अंबाला के कुछ श्रद्धालुओं की याचिका पर अदालत ने सुनवाई की। बता दें कि श्रद्धालुओं ने शक जताया है कि उत्तर प्रदेश के बागपत में आश्रम में पहुंचा राम रहीम नकली है। जिसके हाव-भाव उनके असली गुरु राम रहीम जैसे नहीं हैं। वहीं डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन ने इसे श्रद्धालुओं को गुमराह करने की साजिश करार दिया है।

हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार

बता दें कि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता को फटकार लगाई। हाई कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा कि लगता है कि तुम लोगों ने कोरोना महामारी के दौरान कोई फिक्शन फिल्म देखी है इसलिए ऐसी याचिका डाली है। जज ने कहा कि कीमत के साथ याचिका खारिज करूंगा।

राम रहीम की लंबाई बढ़ी 1 इंच

बता दें कि इस पर याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि राम रहीम वीडियो में बोल रहे हैं कि उनकी 1 इंच हाइट बढ़ गई है। 50 साल की उम्र के बाद लंबाई कैसे बढ़ सकती है। इस पर जज ने कहा कि लंबाई बढ़ाई है या नहीं इससे आपको क्या फर्क पड़ता है।

हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका

इसके साथ ही हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया है। डेरे की तरफ से पेश हुए वकील जितेंद्र खुराना ने कहा है कि यह एक पर्टिकुलर ग्रुप है, जो जानबूझकर इस तरह की याचिका लगाता है। 2019 में भी इन्होंने एक ऐसी याचिका डाली थी। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 50000 का जुर्माना लगाया था। बात दें कि चंडीगढ़ के रहने वाले अशोक कुमार ने याचिका डाली थी और कई तर्क दिए थे। उनका कहना है कि वह सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे।

1 महीने की मिली है पेरोल

आपको जानकारी के लिए बता दें कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को हरियाणा सरकार द्वारा 1 महीने के लिए पैरोल दी गई है। वह वर्तमान में 2002 के अपने प्रबंधक की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं और उन्हें 2017 में दो महिलाओं के बलात्कार के लिए भी दोषी ठहराया गया था।

Tags:    

Similar News