Ramdan 2022: Ramzan के रोजा रखने वाले कर्मचारियों को मिली राहत, इस राज्य सरकार ने ऑफिस ड्यूटी से दी एक घंटे की छूट

Ramdan 2022: रमजान के मुबारक महीने में आंध्र प्रदेश सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश सरकार ने मुस्लिम समुदाय के कर्मचारियों को शाम के वक्त एक घंटे पहले ऑफिस/स्कूल से जाने की इजाजत दी है।

Update: 2022-04-07 15:26 GMT

Ramdan 2022: Ramzan के रोजा रखने वाले कर्मचारियों को मिली राहत, इस राज्य सरकार ने ऑफिस ड्यूटी से दी एक घंटे की छूट

Ramdan 2022: रमजान के मुबारक महीने में आंध्र प्रदेश सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश सरकार ने मुस्लिम समुदाय के कर्मचारियों को शाम के वक्त एक घंटे पहले ऑफिस/स्कूल से जाने की इजाजत दी है। आंध्र प्रदेश सरकार ने अपने आदेश में कहा कि सभी सरकारी कर्मचारी, शिक्षक, ठेका कर्मचारी, जो इस्लाम को मानते हैं, उन्हें 3 अप्रैल से 2 मई तक रमजान के महीने के दौरान सभी कार्य दिवसों में शाम को एक घंटे पहले ऑफिस/स्कूल छोड़ने की अनुमति है।

आंध्र प्रदेश सरकार की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, 'सभी सरकारी कर्मचारी, शिक्षक, ठेका कर्मचारी, जो इस्लाम को मानते हैं, उन्हें 3 अप्रैल से 2 मई तक रमजान के महीने के दौरान सभी कार्य दिवस में शाम को एक घंटे पहले कार्यालय / स्कूल छोड़ने की इजाजत होगी. 


दिल्ली जल बोर्ड का यूटर्न

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जल बोर्ड ने रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए 2 घंटे की शॉर्ट लीव देने का ऐलान किया था। जिसका मतलब साफ था कि मुस्लिम कर्मचारी 2 घंटे पहले अपना काम खत्म करके जा सकते थे। हालांकि दिल्ली जल बोर्ड ने अपने आदेश को वापस ले लिया है। 

Tags:    

Similar News