Rasjashthan Minister News : राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले राजस्थान के मंत्री ने अपने ही सीएम के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- जलालत भरे पद से करो मुक्त

Rasjashthan Minister News : अशोक चांदना ने गुरुवार 26 मई को अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि, माननीय मुख्यमंत्री जी, मेरा आपसे व्यक्तिगत अनुरोध है कि मुझे इस जलालत भरे मंत्री पद से मुक्त कर मेरे सभी विभागों का चार्ज कुलदीप रांका को दे दिया जाए, क्योंकि वैसे भी वो ही सभी विभागों के मंत्री हैं...

Update: 2022-05-27 11:00 GMT

Rasjashthan Minister News : राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले राजस्थान के मंत्री ने अपने ही सीएम के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- जलालत भरे पद से करो मुक्त

Rasjashthan Minister News : 10 जून को 15 राज्यों की 57 सीटों पर राज्यसभा सांसदों का चुनाव होना है। इस दौरान राजस्थान से भी चार सदस्यों (Rasjashthan Minister News) को चुना जाना है। उधर राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले राजस्थान में सियासी तकरार बढ़ने लगी है। आपको बता दें कि राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार (Rasjashthan Minister News) में मंत्री अशोक चांदना ने भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बगावत के सुर बुलंद कर दिए हैं। चांदना गहलोत सरकार में खेल मंत्री हैं। उन्होंने अशोक गहलोत के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका के खिलाफ लिखते हुए खुद को पदमुक्त करने की बात कही है।

अशोक चांदना ने गुरुवार 26 मई को अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि, माननीय मुख्यमंत्री जी, मेरा आपसे व्यक्तिगत अनुरोध है कि मुझे इस जलालत भरे मंत्री पद से मुक्त कर मेरे सभी विभागों का चार्ज कुलदीप रांका को दे दिया जाए, क्योंकि वैसे भी वो ही सभी विभागों के मंत्री हैं।

Full View

वहीं अशोक चांदना के बयान पर राजस्थान सरकार में पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा, चांदना का बयान आवेश में दिया गया है। वह मेरे छोटे भाई की तरह हैं। उनसे बात करते उन्हें समझाया जायेगा। इस मामले को राजनीतिक नजर से नहीं देखा जाना चाहिए।

बीते चार दिनों में चार विधायकों ने गहलोत सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

बता दें कि अशोक गहलोत सरकार में अपनों की नाराजगी का आलम यह है कि बीते चार दिनों 4 विधायकों ने खुलकर अपनी ही सरकार की आलोचना कर दी है। इस कड़ी में कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके डूंगरपुर के विधायक और युवक कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश घोघरा, राजेंद्र विधूडी और प्रतापगढ़ के विधायक रामलाल मीणा (Rasjashthan Minister News) का भी नाम शामिल हैं। खबरों के अनुसार इन सभी लोगों ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बयानबाजी की है।

इन राज्यों के 57 सीटों पर 10 जून को होना है राज्यसभा चुनाव

राजस्थान में राज्यसभा सदस्यों की स्थिति देखें तो यहां भाजपा के राज्यसभा सांसद ओम प्रकाश माथुर, केजे अल्फोंस, रामकुमार वर्मा और हर्षवर्धन सिंह डूंगरपुर का कार्यकाल 4 जुलाई को पूरा होने जा रहा है।राज्यसभा की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होगा। इसमें पंजाब हरियाणा, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना की दो-दो सीटें और एक सीट उत्तराखंड की है। वहीं मध्य प्रदेश और ओडिशा की 3-3 सीटों पर चुनाव होगा। इसके अलावा 4-4 सीटें आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और राजस्थान, बिहार की 5 सीटें, 6-6 सीटें महाराष्ट्र और तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश की 11 सीटें शामिल हैं।

Tags:    

Similar News