RJD Iftar Party in Bihar : राजद इफ्तार पार्टी में राबड़ी देवी के घर पहुंचे 'सीएम नीतीश', बिहार में अटकलों का बाजार हुआ गर्म

RJD Iftar Party in Bihar : आपको बता दें कि बिहार सीएम नीतीश कुमार को लालू प्रसाद यादव के बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इफ्तार पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण भेजा था जिसको मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वीकार कर लिया था...

Update: 2022-04-22 15:45 GMT

RJD Iftar Party in Bihar : राजद इफ्तार पार्टी में राबड़ी देवी के घर पहुंचे 'सीएम नीतीश', बिहार में अटकलों का बाजार हुआ गर्म

RJD Iftar Party in Bihar : बिहार (Bihar) की राजनीति में शुक्रवार 22 अप्रैल को कुछ अलग नजारा दिखा। हुआ यूं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ​अपने विरोधी खेमे में नजर आए। शुक्रवार को ​​बिहार मे विपक्ष के नेता और लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) के छाटे बेटे तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) ने ​इफ्तार पार्टी रखी थी। इस इफ्तार पार्टी में मुख्मंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे। जैसे ही नीतीश कुमार के राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचने की खबर मीडिया में आयी बिहार का राजनीतिक पारा बढ़ गया। लोग नए-नए समीकरण तलाशने लगे।

आपको बता दें कि बिहार सीएम नीतीश कुमार को लालू प्रसाद यादव के बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इफ्तार पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण भेजा था जिसको मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वीकार कर लिया था। गौरतबल है कि बिहार में पांच साल बाद आयोजित हो रही थी। राष्ट्रीय जनता दल की इफ्तार पार्टी (RJD's Iftar Party) में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल होने से बिहार की राजनीति में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि दोनों पार्टियों के नेताओं ने किसी राजनीतिक संभावना को नकार दिया है।

तेजस्वी यादव की बड़ी बहन और राजद की राज्यसभा सांसद मीसा भारती (Misa Bharti) ने कहा है कि इफ्तार में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रण भेजा गया था। हमें इस बात की खुशी है कि उन्होंने इसे स्वीकार किया और इसमें शामिल हुए। इसका को राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। इस इफ्तार पार्टी में भाजपा के कुछ नेता भी शामिल हुए हैं। आपको बता दें कि राजद की ओर से आयोजित इस इफ्तार पार्टी में भाजपा कोटे से बिहार सरकार में मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन भी शामिल हुए थे।

आपको बता दें कि इस इफ्तार पार्टी में दिवंगत रामविलास पासवान के पुत्र और जमुई से लोकसभा सांसद चिराग पासवान भी शामिल हुए थे। इस इफ्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के बड़े भाई और नीतीश कुमार की सरकार में पूर्व में मंत्री रह चुके तेज प्रताप यादव के बगल में बैठे दिखे। इस दौरान वहां मीसा भारती, तेजस्वी यादव और स्वयं राबड़ी देवी भी मौजूद थीं। आपको बता दें शुक्रवार को ही रांची में चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार मामले में हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका भी मंजूर कर ली है।   

Tags:    

Similar News