Russia-Ukraine War : पीएम मोदी निभाएं मध्यस्थ की भूमिका, हम करेंगे स्वागत : यूक्रेन के विदेश मंत्री

Russia-Ukraine War : यह पूछे जाने पर कि क्या भारत की ओर से यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति जेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच बातचीत के लिए भारत की ओर से कोई ऐसी मध्यस्थता की पहल की गयी है इस पर यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमाइत्रो कुलेबा (Dmytro Kuleba) ने इस बातचीत में कहा है कि अभी तक तो ऐसा नहीं है और अगर ऐसा हुआ भी है तो यह मेरी जानकारी में नहीं हैं।

Update: 2022-03-31 08:40 GMT

Russia-Ukraine War : पीएम मोदी निभाएं मध्यस्थ की भूमिका, हम करेंगे स्वागत : यूक्रेन के विदेश मंत्री

Russia-Ukraine War : एनडीटीवी (NDTV) के साथ बातचीत में यूक्रेन के विदेश मंत्री (Ukraine Prime Minister) ने कहा ​है कि यदि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) रूस और यूक्रेन की बीच चल रही जंग को रोकने में मध्यस्थ की भूमिका निभाने की पहल करते हैं तो उनका देश इसका स्वागत करेगा।

यह पूछे जाने पर कि क्या भारत की ओर से यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति जेलेंस्की (President Zelensky) और रूसी राष्ट्रपति पुतिन (President Putin) के बीच बातचीत के लिए भारत की ओर से कोई ऐसी मध्यस्थता की पहल की गयी है इस पर यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमाइत्रो कुलेबा (Dmytro Kuleba) ने इस बातचीत में कहा है कि अभी तक तो ऐसा नहीं है और अगर ऐसा हुआ भी है तो यह मेरी जानकारी में नहीं हैं।

कुलेबा ने कहा है कि भारत और रूस के संबंध बहुत मजबूत हैं। ऐसे में अगर भारत की ओर से हमारे देश में जंग को रोकने के लिए रूस से बातचीत की पहल की जाती है तो हम इसके आभारी रहेंगे। यह यूक्रेन और रूस दोनों देशों के आम लोगों की भलाई के लिए होगा।

यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा कि जब तक रूस की सेना और टैंक ने हमारे देश पर हमला नहीं किया था रूस और यूक्रेन के लोग एक साथ काफी बेहतर संबंध साझा करते थे। यहां के बच्चे वहां बेहतरीन शिक्षा प्राप्त कर रहे थे। पर जैसे ही रूस का हमला हुआ हमार देश में सारी व्यवस्था तहस-नहस हो गयी है। ऐसी परिस्थिति में भारत रूस के साथ अपने संबंधों को देखते हुए हमारे देश में जंग रोकने की पहल करता है तो इससे पूरी दुनिया में एक सकारात्मक संदेश जाएगा।

आपको बता दें कि बीते 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था। जब से लेकर आज तक यह जंग जारी है। इस जंग बीचों बीच ही भारत आॅपरेशन गंगा (Operation Ganga) चलाकर रूस से भारतीय मेडिकल छात्रों को वहां से देश वापस लाया है। पर दोनों देशों के बीच की जंग अब भी जारी है। यूक्रेन के कई शहरों में रूस की मिसाइलों से तबाही मचायी जा रही है। इस लड़ाई के शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बातचीत भी की थी।

Tags:    

Similar News