Salman Khan Hospitalise: सलमान खान को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती, जानिए अब कैसे हैं सलमान

Salman Khan Hospitalise: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को बीती रात सांप ने काट लिया। जिसके बाद सलमान खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Update: 2021-12-26 09:18 GMT

Salman Khan Hospitalise: सलमान खान को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती, जानिए अब कैसे हैं सलमान

Salman Khan Hospitalise: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को बीती रात सांप ने काट लिया। जिसके बाद सलमान खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब सात घंटे तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद सलमान खान को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान बीती रात पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस पर क्रिसमस पार्टी कर रहे थे। इस दौरान उन्हें हाथ में किसी चीज के चुभने का अंदाजा हुआ। सलमान खान ने जब इधर उधर नज़र दौड़ाई तब सांप देखकर वे चौंक उठे। सांप को देखते ही सलमान खान डर गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे।

बताया जा रहा है कि सलमान खान शनिवार को क्रिसमस मनाने अपने पनवेल फॉर्म हाउस पर गए थे और ये घटना उनके साथ वहीं पर हुआ. पनवेल फार्म हाउस में खूब सारे पेड़ और ये जंगल से घिरा हुआ है. ऐसे में वहां पर सांप, बिच्छू अक्सर दिखते है. वहीं, सलमान खान का कल यानी 27 दिसंबर को 56वां जन्मदिन हैं. लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो एक्टर इस बार अपना बर्थडे जोर- शोर से नहीं मनाने वाले है.

सलमान खान इन दिनों बिग बॉस को होस्ट कर रहे है. फिल्मों की बात करें तो कुछ समय पहले ही उनकी मूवी अंतिम: द फाइनल ट्रुथ में रिलीज हुई थी. फिल्म में उनके साथ आयुष शर्मा नजर आए थे, जो उनके बहनोई है. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नहीं दिखा पाई थी. एक्टर की आने वाली फिल्म में टाइगर 3 है, जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ हैं.

Tags:    

Similar News