Sambhaji Bhide News: महिला पत्रकार ने नहीं लगाई बिंदी, हिंदुत्ववादी नेता संभाजी भिड़े ने कहा- पहले बिंदी लगाओ, फिर बात करना

Sambhaji Bhide News: हिंदुत्ववादी नेता संभाजी भिड़े (Sambhaji Bhide) ने बिंदी नहीं लगाने के कारण एक महिला पत्रकार से चर्चा करने से मना कर दिया। इस मामले के सामने आने के पश्चात् एक नया विवाद खड़ा हो गया है।

Update: 2022-11-03 06:24 GMT

Sambhaji Bhide News: महिला पत्रकार ने नहीं लगाई बिंदी, हिंदुत्ववादी नेता संभाजी भिड़े ने कहा- पहले बिंदी लगाओ, फिर बात करना

Sambhaji Bhide News: हिंदुत्ववादी नेता संभाजी भिड़े (Sambhaji Bhide) ने बिंदी नहीं लगाने के कारण एक महिला पत्रकार से चर्चा करने से मना कर दिया। इस मामले के सामने आने के पश्चात् एक नया विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले के सामने आने के पश्चात् महाराष्ट्र महिला आयोग ने भिड़े को नोटिस जारी कर दिया है। यह घटना उस वक़्त कैमरे में कैद हो गई, जब वह महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर बाहर निकले थे। वीडियो में सुना जा सकता है कि वह महिला पत्रकार के प्रश्नों का उत्तर देने से पहले उनसे माथे पर बिंदी लगाने को बोलते हैं।

वीडियो में भिड़े को महिला पत्रकार से यह बोलते सुना जा सकता है कि उन्हें उनकी बाइट लेने से पहले बिंदी लगानी चाहिए। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने पत्रकार से चर्चा करने से मना कर दिया। दरअसल महिला पत्रकार ने भिड़े से सीएम शिंदे से हुई उनकी मुलाकात को लेकर एक सवाल पूछा था, तत्पश्चात, भिड़े ने महिला से पहले बिंदी लगाकर आने को बोला। उन्होंने पत्रकार से यह भी कहा कि महिला भारत माता की भांति होती है। इसलिए उसे बिंदी नहीं लगाकर विधवा की भांति नहीं दिखना चाहिए। महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने भिड़े को नोटिस जारी कर उनके इस बयान पर स्पष्टीकरण मांगा है।

वही इस पूरे मामले पर अब महिला पत्रकार ने स्वयं बयान जारी कर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि बिंदी लगाना या नहीं लगाना, उनकी निजी पसंद है। हम लोगों की आयु देखकर उनका सम्मान करते हैं मगर लोगों को भी सम्मान के योग्य होना चाहिए। यह मेरी निजी पसंद है कि मैं बिंदी लगाऊं या नहीं। यह लोकतंत्र है।

महिला पत्रकार से बात करने से इनकार

संभाजी भिड़े का लाइव कैमरे पर बिंदी लगाने की टिप्पणी देखते ही देखते वायरल हुआ और विवाद शुरू हो गया। संभाजी ने साम टीवी न्यूज की एक महिला पत्रकार से बात करने से इनकार कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती उनसे सम्मानजनक तरीके से सवाल करने का प्रयास करती है, लेकिन उसने 'बिंदी' नहीं लगा रखी।

राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान

संभाजी भिड़े ने जब चैनल के पत्रकार को 'बाइट' देने से मना कर दिया तो चैनल ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस घटना की वीडियो ट्वीट कर दी। SaamTV समाचार के वीडियो और इसकी स्क्रीनशॉट शेयर की जाने लगी। मामला तूल पकड़ने पर महाराष्ट्र महिला आयोग ने संज्ञान लिया और नोटिस जारी किया।

बिंदी लगाऊं या नहीं, यह मेरी निजी पसंद

महिला पत्रकार ने ये भी कहा, "हम लोगों की उम्र देखकर उनका सम्मान करते हैं। लेकिन लोगों को भी सम्मान के योग्य होना चाहिए। बिंदी लगाऊं या नहीं, यह मेरी निजी पसंद है। यह लोकतंत्र है।"

Tags:    

Similar News