Shrikant Tyagi Arrest : गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार, नोएडा पुलिस ने रखा था 25 हजार रुपए का इनाम

Shrikant Tyagi Arrest : उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ अभद्रता का आरोपी नेता श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार कर लिया गया है....

Update: 2022-08-09 06:07 GMT

Shrikant Tyagi Arrest : गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार, नोएडा पुलिस ने रखा था 25 हजार रुपए का इनाम

Shrikant Tyagi Arrest : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ अभद्रता का आरोपी नेता श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीकांत त्यागी को उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के लियए आपको बता दें कि श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार करने के लिए एसटीएफ (STF) की कई टीमें लगाई गईं थी।

श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन

बता दें कि श्रीकांत त्यागी को ऐसे समय में गिरफ्तार किया गया है, जब उसकी पत्नी को मंगलवार को दोबारा नोएडा फेज- 2 के थाने पर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इससे पहले भी श्रीकांत त्यागी की पत्नी से रविवार को भी पूछताछ हुई थी। वहीं सोमवार को श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर भी बुलडोजर चलाया गया था और उसके अवैध निर्माण को तोड़ा गया था। 

Full View

श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर बीजेपी सांसद का बयान

वहीं श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी सांसद महेश शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वास दिलाया था और हमारी मातृशक्ति विश्वास कर सकती है कि जब भी कोई संकट आएगा हमारे मुख्यमंत्री और शासन- प्रशासन साथ खड़ा है। साथ ही महेश शर्मा ने कहा कि एक घंटे पहले ही एडीजी लॉ एंड ऑर्डर से बात की थी। उन्होंने भी जल्द गिरफ्तारी होने का विश्वास दिलाया था। 

Full View

श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई थीं 12 STF की टीमें

बता दें कि महिला के साथ अभद्र व्यव्हार के आरोपी नेता श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए 12 एसटीएस की टीमों समेत अन्य पुलिस की टीमें भी लगाई गई थीं। श्रीकांत त्यागी के तलाशी के लिए उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड तक छापेमारी भी चल रही थी। वहीं इस मामले में यूपी के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार का भी बयान सामने आया था। उन्होंने इंटेलिजेंस विभाग की टीमों से भी सहयोग मिलने की बात कही थी। 

Tags:    

Similar News