Shrikant Tyagi News : श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका खारिज, जेल में ही रहेगा गालीबाज नेता

Shrikant Tyagi News : उत्तर प्रदेश के नोएडा के ओमैक्स सोसायटी में महिला से बदसलूकी के मामले में गालीबाज श्रीकांत त्यागी को अभी जेल में ही रहना होगा...

Update: 2022-08-11 09:17 GMT

श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर भड़का त्यागी समाज, गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग, न्याय नहीं मिला तो करेंगे आंदोलन 

Shrikant Tyagi News : उत्तर प्रदेश के नोएडा के ओमैक्स सोसायटी में महिला से बदसलूकी के मामले में गालीबाज श्रीकांत त्यागी को अभी जेल में ही रहना होगा। बता दें कि सूरजपुर अदालत ने आज गुरुवार को श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। खुद को भाजपा नेता बताने वाले श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे नोएडा में सूरजपुर अदालत में पेश किया गया था। 

श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका खारिज

जानकारी के लिए आपको बता दें कि श्रीकांत त्यागी ने महिला से छेड़छाड़ को लेकर दर्ज किए गए एफआईआर में जमानत याचिका दायर की थी लेकिन अभी उसे जेल में ही रहना होगा। श्रीकांत त्यागी पर दर्ज 420, 419, 482, आईपीसी के केस में सुनवाई 16 अगस्त को होगी।

जेल में ही रहेगा गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी 

श्रीकांत त्यागी ने महिला से छेड़छाड़ को लेकर दर्ज किए गए एफआईआर में जमानत याचिका दायर की थी गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को अभी जेल के अंदर ही रहना पड़ेगा। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। 

श्रीकांत त्यागी का महिला को गाली देते हुए वीडियो हुआ था वायरल

श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वो महिला के साथ बदसलूकी करता नजर आया था। बाद में उसे लेकर कई बातों का खुलासा हुआ था। पता चला था कि वो अक्सर सोसायटी में रहने वाले लोगों पर धौंस जमाता था। बॉडीगार्ड लेकर चलने वाला श्रीकांत त्यागी खुद को नेता बताता था। 

श्रीकांत त्यागी को मेरठ में किया गया था गिरफ्तार

पुलिस की 12 टीमों और उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने तीन राज्यों में श्रीकांत त्यागी की तलाश की। उसका पता मेरठ से लगाया गया, जहां पुलिस ने उसे और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। नोएडा की एक सोसायटी में महिला के सामने अपनी ताकत और गुंडई का इजहार करने वाले गालीबाज श्रीकांत त्यागी का जोश अब ठंडा पड़ गया है।

Tags:    

Similar News