Stray Dogs-Cats Data : देश में स्ट्रे डॉग-कैट का नया डेटा, आवारा कुत्ते-बिल्ल्यों की संख्या जानकर हो जाएंगे हैरान

Stray Dogs-Cats Data : नए सूचकांक के मुताबिक देश में करीब आठ करोड़ आवारा बिल्लियां और कुत्ते है। इसमें 6.2 करोड़ आवारा कुत्ते और 91 लाख आवारा बिल्लियां शामिल हैं।

Update: 2021-11-26 13:25 GMT

Stray Dogs-Cats Data : भारत (India) में करीब 6.2 करोड़ आवारा कुत्ते (Stray Dogs) 91 लाख आवारा बिल्लियां (Stray Cats) हैं और देश की 77 परसेंट आबादी का कहना है कि वे हफ्ते में कम से कम से कम एक बार आवारा कुत्ते को देखते हैं। यह बात एक नयी रिपोर्ट में सामने आई है। 'द स्टेट ऑफ पेट होमलेसनेस इंडेक्स डेटा डेटा फॉर इंडिया' (The State Of Pet Homelessness Index Data For India) के रिपोर्ट ने आवारा पशुओं की बढ़ती आबादी के आकड़ों का भी खुलासा किया। यह देश के 'ऑल पेट्स वांटेड' के स्कोर में नीचे है। यानी कि भारत ने 10 अंकों के पैमाने पर 2.4 अंक के पैमाने पर 2.4 अंक हासिल किए है।

आठ करोड़ आवारा बिल्लियां और कुत्ते

रिपोर्ट के आकड़ों के अनुसार लगभग 68 प्रतिशत यानी लगभग 10 में से 7 आबादी ने कहा है कि वे सप्ताह में कम से कम एक बार एक आवारा कुत्ते को देखते हैं। नए सूचकांक के मुताबिक देश में करीब आठ करोड़ आवारा बिल्लियां और कुत्ते है। इसमें 6.2 करोड़ आवारा कुत्ते और 91 लाख आवारा बिल्लियां शामिल हैं। इसके साथ ही शेल्टर होम में 88 लाख आवारा कुत्ते और बिल्लियां हैं।

नए सूचकांक में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि भारत में 85 प्रतिशत पालतू पशु परित्यक्त हैं। भारत में सामान्य आबादी के 61 प्रतिशत का कहना है कि वे दूरी, प्रतिष्ठा या सुविधाओं जैसे व्यावहारिक कारणों से पशु चिकित्सक के पास नहीं जाते हैं। यह वैश्विक औसत 31 प्रतिशत से काफी अधिक है और सूचकांक के अनुसार यह 'ऑल पेट्स केयर फॉर' स्कोर को नीचे ले जाता है।

100 लोगों पर तीन आवारा कुत्ते

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस विषय में भारत पशु अधिकारों की वकालत करने वाले एक गैर-सरकारी संगठन पीपुल फॉर एनिमल्स (पीएफए) की गौरी मुलेखी ने कहा कि भारत में हर 100 लोगों पर कम से कम तीन आवारा कुत्ते हैं और उन्होंने परित्यक्त जानवरों में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की। रिपोर्ट के अनुसार, चीन में अनुमानित 7.5 करोड़, अमेरिका में 4.8 करोड़, जर्मनी में 20.6 लाख, ग्रीस में 20 लाख, मेक्सिको में 74 लाख, रूस और दक्षिण अफ्रीका में 41 लाख और ब्रिटेन में 11 लाख कुत्ते और बिल्लियां हैं। 

Tags:    

Similar News