Tajinder Bagga News : कौन हैं तजिंदर बग्गा जिनको लेकर दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ तक मचा है सियासी बवाल?

Tajinder Bagga News: तजिंदर पाल सिंह बग्गा भाजपा के युवा नेता हैं। वह हमेशा विवादित बयान देने की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। सीएम केजरीवाल के खिलाफ दिए गए एक ऐसे ही विवादित बयान को लेकर वह कानूनी पचड़े में फंस गए हैं।

Update: 2022-05-06 08:12 GMT

Tajinder Bagga News : कौन हैं तजिंदर बग्गा जिनकों लेकर दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ तक मचा है सियासी बवाल?

Tajinder Bagga News : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को विवादित ट्विट करने को शुक्रवार को पंजाब पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ( Tajinder Bagga News ) को गिरफ्तार किया था। इस मामले में नया मोड़ उस समय आ गया जब कुरुक्षेत्र ( Kurukshetra ) में बग्गा को लेकर जा रही पंजाब पुलिस ( Punjab Police ) की टीम को हरियाणा पुलिस ( Haryana Police ) ने रोक लिया। हरियाणा पुलिस ने ये काम दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) द्वारा पंजाब पुलिस पर तजिंदर सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga )  के अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद किया। दूसरी तरफ बग्गा की गिरफ्तारी के बाद से भाजपा नेता अरविंद केजरीवाल ( CM Arvind Kejriwal ) और AAP पर हमलावर हो गए हैं। आइए हम आपको बताते हैं बग्गा से जुड़ी डिटेल जानकारी :

1. दिल्ली भाजपा के नेता दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के जनकपुरी में रहते हैं। भाजपा नेता बग्गा (  Tajinder Bagga News ) ने राजनीतिक करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में कर दी थी। वो उस वक्त भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े थे। बग्गा भगत सिंह क्रांति सेना के संस्थापक सदस्य भी हैं। 23 साल की उम्र में उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बनाया और भाजपा युवा मोर्चा के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बने।

2. साल 2017 में उन्हें दिल्ली भाजपा का प्रवक्ता बनाया गया। दिल्ली की हरिनगर विधानसभा सीट से 2020 में चुनाव लड़े। उन्हें AAP के प्रत्याशी ने हरा दिया।

3. पंजाब पुलिस ने बग्गा के खिलाफ ये गिरफ्तारी की कार्रवाई 1 अप्रैल 2022 को मोहाली में दर्ज हुए केस के आधार पर की है। पंजाब पुलिस शुक्रवार की सुबह दिल्ली स्थित बग्गा के आवास पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर पंजाब के लिए रवाना हो गई। पंजाब पुलिस ने आप के प्रवक्ता सन्नी सिंह आहलूवालिया की शिकायत पर ये केस दर्ज किया था।

4. तजिंदर सिंह बग्गा के पिता ने दिल्ली के जनकपुरी थाने में पंजाब पुलिस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। बग्गा के पिता ने पंजाब पुलिस पर अपहरण, मारपीट और जबरन घर में घुस आने का आरोप लगाया है।

5. तजिंदर पाल सिंह बग्गा की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने 10वीं के बाद स्कूल छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने IGNOU से बैचलर प्रिपरेटरी प्रोग्राम किया। ये कोर्स उन लोगों के लिए है जो 12वीं नहीं पास कर पाते हैं। इसके अलावा बग्गा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय हैं। बग्गा के सोशल मीडिया पर 9 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

6. भाजपा नेता बग्गा के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेता सनी सिंह ने एक शिकायत दर्ज कराई थी। सनी ने अपनी शिकायत में उनके ऊपर भड़काऊ बयान देने, अफवाह फैलाने और धार्मिक व सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश का आरोप लगाया गया था। तेजिंदर पाल सिंह बग्गा पर 30 मार्च के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को धमकी देने का भी आरोप है। सनी सिंह ने पुलिस को बग्गा के बयान और वीडियो क्लिप की भी कॉपी सौंपी है।

7. तजिंदर पाल सिंह बग्गा ( Tajinder pal singh Bagga ) की गिरफ्तारी के बाद उनके पिता ने दिल्ली के जनकपुरी थाने में पंजाब पुलिस पर अपहरण का केस दर्ज कराया। दिल्ली पुलिस की सूचना पर हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस की टीम को कुरुक्षेत्र में रोक लिया है। हरियाणा पुलिस की कार्रवाई से यह मामला और गहरा गया है। फिलहाल कुरुक्षेत्र में बग्गा पंजाब पुलिस की गाड़ी में मौजूद हैं।

Tags:    

Similar News