Tasleema Nasreen : Surrogacy से पैदा होने वाले बच्चे को तसलीमा नसरीन ने बताया रेडीमेड बेबीज, ट्विटर पर खड़ा हुआ बवाल

Tasleema Nasreen : लेखिका तसलीमा नसरीन ने ट्वीट किया है कि उन माताओं को कैसा महसूस होता होगा जब वे सरोगसी के माध्यम से अपने रेडीमेड बच्चे प्राप्त करती हैं। क्या उनमें भी बच्चों के लिए वैसे ही भावनाएं होती हैं जैसा कि बच्चों को जन्म देने वाली मां में पाई जाती हैं...

Update: 2022-01-23 10:36 GMT

Surrogacy से पैदा होने वाले बच्चे को तसलीमा नसरीन ने बताया रेडीमेड बेबीज

Tasleema Nasreen : सरोगेसी के जरिए मां बनने वाली महिलाओं की चर्चित लेखिका तसलीमा नसरीन ने आलोचना की है। तसलीमा नसरीन की इस आलोचना से एक नई बहस छिड़ गई है। बता दें कि लेखिका तसलीमा नसरीन ने सरोगेसी पर ट्विटर पर अपनी राय व्यक्त करते हुए पूछा है कि क्या सरोगेसी के जरिए रेडीमेड बेबीज हासिल करने वाली माताओं में बच्चों को जन्म देने वाली मां की तरह भावनाएं होती है?

बता दें कि लेखिका तसलीमा नसरीन की ये राय बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास के सरोगेसी से माता-पिता बनने के बाद आई है। हालांकि लेखिका ने अपने ट्वीट में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का जिक्र तक नहीं किया है।

लेखिका ने किया ट्वीट

लेखिका तसलीमा नसरीन ने ट्वीट किया है कि उन माताओं को कैसा महसूस होता होगा जब वे सरोगसी के माध्यम से अपने रेडीमेड बच्चे प्राप्त करती हैं। क्या उनमें भी बच्चों के लिए वैसे ही भावनाएं होती हैं जैसा कि बच्चों को जन्म देने वाली मां में पाई जाती हैं?

इसके साथ ही लेखिका तसलीमा नसरीन ने आगे कहा है कि सरोगेसी गरीब महिलाओं के कारण संभव है। अमीर लोग हमेशा अपने स्वार्थ के लिए समाज में गरीबी बनाए रखना चाहते हैं। अगर आपको बच्चे को पालने की बेहद जरूरत है, तो बेघर को गोद लें। बच्चों को आप के गुण विरासत में मिलने चाहिए।

ट्विटर पर मचा बवाल

बता दें कि इस विषय पर तसलीमा नसरीन के विचारों ने ट्विटर पर काफी बवाल मचा दिया है। लेखिका की इस राय से कुछ यूजर्स ट्विटर पर सहमत दिखाई दे रहे हैं तो वहीं कई यूजर्स ने इसे असंवेदनशील करार दिया है| साथ ही कुछ यूजर्स ने इस बात पर जोर दिया है कि गोद लेने या सरोगेसी का विकल्प चुनने का फैसला एक व्यक्तिगत या कपल का निजी फैसला होता है। इसके साथ ही कुछ ट्विटर यूजर्स ने इस तथ्य की ओर भी इशारा किया है कि सेरोगेसी का विकल्प अक्सर मेडिकल संबंधी परेशानियों के कारण चुना जाता है।

सरोगेसी क्या है

बता दें कि जब कोई कपल बच्चा पैदा करने के लिए किसी दूसरी महिला की को किराए पर लेता है, इस प्रक्रिया को सेरोगेसी कहा जाता है। बता दें कि इस प्रक्रिया में एक महिला के एग्स को पुरुष के स्पर्म के साथ एक भ्रूण बनाने के लिए चिकित्सा प्रक्रियाओं के माध्यम से निषेचित किया जाता है। जिसके बाद भ्रूण को सरोगेट मां के गर्भाशय में प्रत्यारोपित किया जाता है। जिसके बाद सरोगेट मां बच्चे को जन्म देती है।

प्रियंका-निक बने सरोगेसी से पेरेंट्स

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साथ में सोशल मीडिया पर अपने बच्चे के जन्म की जानकारी दी है| उन दोनों ने अपने पोस्ट में लिखा है कि 'हमे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है, हम सेरोगेसी से पेरेंट्स बन गए हैं| इस स्पेशल समय में हम आपसे प्राइवेसी की उम्मीद करते हैं क्योंकि हमे अपनी फैमिली पर फोकस करना है| आपका बहुत-बहुत शुक्रिया| साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने ये पोस्ट शेयर करते निक जोनस को टैग किया है और एक हार्ट इमोजी पोस्ट की है|

Tags:    

Similar News