क्या Tejashwi Yadav बनेंगे RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष, लालू यादव ने अपने अंदाज में दिया ये जवाब

आरजेडी राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में लालू यादव ने कहा कि जो भी न्यूज चैनल वाले ऐसी खबर चला रहे हैं वो मूर्ख हैं।

Update: 2022-02-05 04:45 GMT

Lalu Yadav : पीएफआई की तरह आरएसएस पर लगे बैन, हिंदू-मुस्लिम के नाम पर देश को तोड़ने की हो रही है साजिश

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एक ऐसे नेता हैं जो अपने स्टाइल में राजनीति करने के लिए जाने जाते हैं। अपने उसी अंदाज में एक बार फिर उन्होंने पत्रकारों को जवाब दिया है। यह पूछे जाने पर कि क्या तेजस्वी यादव ( Tejashwi Yadav ) आरजेडी ( RJD ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे? इसके जवाब में लालू यादव ( Lalu Prasad Yadav ) ने कहा कि जो भी न्यूज चैनल वाले ऐसी खबर चला रहे हैं वो मूर्ख हैं।

चारा घोटाला : 15 फरवरी को फैसला सुनाएगी कोर्ट


दरअसल, बिहार में इस बात की चर्चा इसलिए हो रही है कि सीबीआई की विशेष अदालत ( CBI Special Court ) 15 फरवरी को चारा घोटाला के सबसे बड़े मामले में सजा सुनाने वाली है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रयाद यादव को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हाजिर रहने के लिए कहा गया है। यह वही घोटाला का मामला है, जिसमें रांची जिले के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपए की अवैध निकासी हुई थी। अदालत में मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है।

कानूनी जानकारों की मानें तो आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ( Lalu Yadav ) को सजा तय माना जा रहा है। ऐसा इसलिए कि चारा घोटाला के अन्य चार मामलों में अदालत उनको सजा सुना चुकी है।

आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में 10 फरवरी को महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि तेजस्वी यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल सकते हैं। आरजेडी सूत्रों के मुताबिक लालू प्रसाद के पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने के लिए 9 फरवरी को पटना जाने की संभावना है। लालू परिवार में तेजस्वी को पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त करने की चर्चा चल रही थी क्योंकि लालू का इसी पद पर तीन साल का कार्यकाल पिछले साल खत्म हो गया था। इस समय लालू यादव जमानत पर जेल से बाहर हैं। चारा घोटाला के चार अन्य मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद 27 साल की सजा काट रहे हैं।

Tags:    

Similar News