Tejashwi Yadav : 'अगर बढ़ती आबादी खतरा है तो चीन इतना अच्छा क्यों कर रहा है?', गिरीराज सिंह के 'जनसंख्या कानून' बनाने के बयान पर तेजस्वी यादव का सवाल

Tejashwi Yadav : गिरिराज सिंह के बयान पर लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर बढ़ती आबादी खतरा है तो चीन इतना अच्छा क्यों कर रहा है...

Update: 2022-07-11 14:26 GMT

Tejashwi Yadav : 'अगर बढ़ती आबादी खतरा है तो चीन इतना अच्छा क्यों कर रहा है', गिरीराज सिंह के 'जनसंख्या कानून' बनाने के बयान पर तेजस्वी यादव का सवाल

Tejashwi Yadav : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देश की आबादी के 'सुरसा' के मुंह की तरफ बढ़ने की बात कहते हुए इसे नियंत्रित करने के लिए कड़े कानून की फिर से वकालत की। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता ने एक वीडियो बयान जारी किया और इसे ट्विटर पर शेयर किया। वहीं गिरिराज सिंह के बयान पर लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर बढ़ती आबादी खतरा है तो चीन इतना अच्छा क्यों कर रहा है।

सर्वाधिक आबादी होने के बावजूद चीन भारत से आगे

बता दें कि राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि 'सबसे अधिक आबादी वाला देश होने के बावजूद चीन की अर्थव्यवस्था, जीडीपी और विकास के मामले में भारत से आगे है। क्या इस पर बहस नहीं होनी चाहिए। अगर बढ़ती जनसंख्या खतरा है तो चीन इतना अच्छा क्यों कर रहा है।' बता दें कि राजद कार्यालय में महागठबंधन की बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया।

नूरा कुश्ती से हो रहा बिहार को नुकसान

वही ट्रांसफर पोस्टर को लेकर मंत्री के बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि इस नूरा कुश्ती से बिहार को भारी नुकसान हो रहा है। वैसे भी यह बात कोई पहली बार सामने नहीं आई है। मदन सहनी पहले कह चुके हैं। यहां यह भी गौर करने वाली बात है कि जिस विभाग के मंत्री ने विभाग में माफियागिरी की बात कही है, वो विभाग लंबे समय से बीजेपी के पास रहा है। सवाल के घेरे में बीजेपी ही है।

जनसंख्या नियंत्रण के लिए बने कड़ा कानून

इससे पहले गिरिराज सिंह ने अफसोस जताते हुए कहा कि पिछले तीन दशकों में भारत आर्थिक प्रगति की रफ्तार में चीन से पिछड़ गया है लेकिन जनसंख्या वृद्धि में अपने पड़ोसी देश से आगे निकल गया। गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि हमारे पास सीमित संसाधन है। हमारी आबादी सुरसा के मुंह की तरह बढ़ रही है। 10-10 बच्चे पैदा करने वाली विकृत मानसिकता पर भी अंकुश लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए एक कड़ा कानून बने, जो पूरे देश में और सभी धर्म के लोगों पर लागू हो।

कानून बनाने के बात सीएम नीतीश कर चुके हैं खारिज

बता दें कि गिरिराज सिंह की टिप्पणी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचार के बिल्कुल विपरीत है, जिनकी पार्टी जनता दल राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा की सबसे बड़ी सहयोगी है। नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानूनी रास्ता बनाए जाने के कदम को बीते दिनों अस्वीकार किया है और बिहार का हवाला दिया है, जहां महिलाओं की शिक्षा में वृद्धि के साथ प्रजनन दर में गिरावट देखी गई है।

Tags:    

Similar News