Teleprompter PM: पीएम मोदी की स्पीच में रूकावट पर बोले राहुल गांधी, Teleprompter भी नहीं झेल पाया इतना झूठ
Teleprompter PM: प्रधानमंत्री मोदी अपने भाषम के दौरान टेलीप्राम्प्टर से पढ़कर बोल रहे थे, इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे पीएम को अपनी स्पीच रोक देनी पड़ी। इस बात को लेकर राहुल गांधी ने तंज कसा है...
file photo
Teleprompter PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम (WEF) में एक कार्यक्रम को संबोधित किया था। इस दौरान उनकी स्पीच में कुछ रुकावट आ गई थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस पर तंज कसा है। राहुल ने ट्विटर पर लिखा, 'इतना झूठ Teleprompter भी नहीं झेल पाया।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा। और तो ट्वीटर पर ट्रेंड भी चल रहा 'TeleprompterPM'। लोग अपनी अपनी तरह से इस वीडियो को ट्वीट और रिट्वीट कर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
मयंक सक्सेना नाम के यूजर ने लिखा है, 'मजाक अलग है, लेकिन देश में सबसे ऊपर की कुर्सी रखने वाला #Teleprompter बंद होते ही एक शब्द भी नहीं बोल पाया। यह तब था जब वक्तृत्व कौशल को उनका सबसे बड़ा गुण माना जाता था। दिखाता है कि कैसे पूरे देश को बेवकूफ बनाया गया।'
डॉ. शमा मोहम्मद लिखती हैं, 'टेलीप्रॉम्प्टर के बिना पीएम मोदी एक वाक्य भी पूरा नहीं कर सकते। भारत को ऐसे नेता की जरूरत है @राहुल गांधी जो दिल से बोलता है, सवाल उठाने से नहीं डरता, और भारत के लोगों के साथ संवाद करने के लिए टेलीप्रॉम्प्टर की जरूरत नहीं है।'