10 केंद्रीय यूनियनों का संयुक्त रूप से देशव्यापी 'भारत बंद', सोशल मीडिया पर मिल रहा जोरदार समर्थन

भारत बंद का मकसद किसान विरोधी सभी कानूनों और मजदूर विरोधी श्रम संहिता को वापस लेना है और मरनेगा समेत कई योजनाओं का विस्तार है,भारत बंद को सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त समर्थन मिल रहा है....

Update: 2020-11-26 06:27 GMT

नई दिल्ली। तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ एक ओर जहां दिल्ली में आज विशाल आंदोलन चल रहा है। वहीं दूसरी ओर दस केंद्रीय यूनियनों द्वारा संयुक्त रूप से देशव्यापी भारत बंद का आह्वाहन किया गया है। भारत बंद के दौरान ट्रांसपोर्ट, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। आज सड़कों पर ऑटो और टैक्सी कम ही देखने को मिल सकते हैं। भारत बंद का मकसद किसान विरोधी सभी कानूनों और मजदूर विरोधी श्रम संहिता को वापस लेना है और मरनेगा समेत कई योजनाओं का विस्तार है। भारत बंद को सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। ट्विटर पर भारत बंद इस समय टॉप ट्रेंड है। 







Similar News