Tension in Kolar Karnataka : कोलार में भी करौली जैसी घटना, श्री राम शोभा यात्रा पर पथराव, 5 को हिरासत में लिया

Tension in Kolar Karnataka : कोलार जिले के मुलबागिलु कस्बे में श्री राम शोभा यात्रा के दौरान हिंसा भड़काने का प्रयास हुआ है। शोभा यात्रा में शामिल लोगों पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव किया है। इसके बाद से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।

Update: 2022-04-09 09:10 GMT

 कोलार में भी करौली जैसी घटना, श्री राम शोभा यात्रा पर पथराव

Tension in Kolar Karnataka : राजस्थान के करौली में हिंसक घटना के बाद कर्नाटक ( Kolar ) के कोलार जिले में शनिवार को उसी तरह की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। ताजा जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के कोलार जिले के मुलबागिलु कस्बे में श्री राम शोभा यात्रा ( Shri Ram Shobha Yatra )  के दौरान हिंसा भड़काने का प्रयास हुआ है। शोभा यात्रा में शामिल लोगों पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव किया है। इसके बाद से वहां पर तनाव व्याप्त है।

हालांकि, कोलार पुलिस ( Kolar Police ) ने आंशिक बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। जानकारी के मुताबिक शोभा यात्रा जब कोलार जिले के मुलबागिलु कस्बे के जहांगीर मोहल्ले पहुंची तो कुछ लोगों ने भीड़ पर पथराव ( Kolar Stone Pelting  ) शुरू कर दिया। पथराव की घटना के बाद शोभा यात्रा में शामिल लोग भड़क गए।

इस घटना के बाद पुलिस ने यहां पर कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि स्थिति काबू में है। कोलार एसपी डी देवराज ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर पथराव किया था। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना अभी तक नहीं है। पुलिस ने पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हैं। कोलार के एसपी डी देवराज ने कहा कि शुक्रवार के जुलूस के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। ऐन मौके पर बिजली आपूर्ति में व्यवधान होने का लाभ उठाते हुए कुछ उपद्रवियों ने पत्थबाजी की घटना को अंजाम दिया है।

कर्नाटक के गृह मंत्री ने बताया है कि कोलार जिले के मुलबागिलु कस्बे में 'श्री राम शोभायात्रा' पर पथराव किया गया। पुलिस को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच को कहा गया है। इस मामले में पुलिस पांच लोगों से पूछताछ कर रही है। 

धारा 144 लागू

​मुलबागिलु कस्बे में घटना के बाद तनाव को देखते हुए धारा 144 लगा दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि पथराव के बाद हंगामे की स्थिति बन गई। लोगों के बीच जारी हंगामे के दौरान दो कारों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। एक बाइक में आग लगा दी गई। कुछ युवकों को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

करौली में भी भड़की थी हिंसा

बता दें 1 अप्रैल यानि हिंदू वर्ष के दिन राजस्थान के करौली में भी नवरात्र पर जुलूस के दौरान हिंसा भड़की थी। यहां पर हिंसक घटना बेकाबू हो गई। जुलूस पर विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव, लूटपाट, आगजनी की घटना को अंजाम दिया। जुलूस में शामिल लोगों पर लाठी-डंडों सेहमला कर दिया। इस घटना में 11 आम लोगों के साथ आठ पुलिसकर्मी घायल हुए थे। 

Tags:    

Similar News