The Kashmir Files On Ground: दिल्ली के होटल ने कश्मीरी शख्स को Room देने से कर दिया मना, Twitter पर मचा घमासान

The Kashmir Files: कश्मीरी पंडितों पर आधारित फिल्म The Kashmir Files को लेकर देशभर में विवाद हैं। इस फिल्म के रिलीज के बाद पूरे देश में एक अलग ही तरह का माहौल पैदा हो गया है।

Update: 2022-03-24 12:11 GMT

The Kashmir Files: कश्मीरी पंडितों पर आधारित फिल्म The Kashmir Files को लेकर देशभर में विवाद हैं। इस फिल्म के रिलीज के बाद पूरे देश में एक अलग ही तरह का माहौल पैदा हो गया है। इस बीच अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के एक शख्स को होटल में कमरा नहीं दिया गया। दावा यह भी किया जा रहा कि दिल्ली पुलिस ने होटल वालों को जम्मू-कश्मीर ID वाले किसी भी शख्स को अनुमति नहीं देने का आदेश दिया है।

इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने अपने ऑफिसियल हैंडल से एक ट्वीट कर कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर कुछ लोग दिल्ली पुलिस की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर लिखा कि सोशल मीडिया पर कथित वीडियो वायरल है, जिसमें एक व्यक्ति को उसकी जम्मू-कश्मीर ID के कारण होटल में रूम देने से मना किया जा रहा है। इसमें कारण बताया जा रहा है कि पुलिस के निर्देश की वजह से ऐसा हुआ है, ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया है, जानबूझकर गलत बयानी दंडात्मक कार्रवाई का कारण बन सकता है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कथित तौर पर शख्स के जम्मू-कश्मीर के होने की वजह से उसे कमरा नहीं दिया गया। होटल के कर्मचारी की ओर से ये बात कही गई। साथ ही ये भी कहा गया कि ऐसे निर्देश दिल्ली पुलिस की ओर से आए हैं जबकि शख्स अपना आधार कार्ड सहित अन्य पहचान पत्र आदि होटल कर्मचारी को दिखा रहा है। वीडियो में शख्स कह रहा है कि उसने Oyo की वेबसाइट से होटल में कमरा बुक किया था।

इस घटना का वीडियो जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट असोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता नासिर खुएहामी ने भी ट्विटर पर साझा किया है और कैप्शन में लिखा कि ये 'कश्मीर फाइल्स' का प्रभाव है।

रेडियो मिर्ची की RJ सायमा अपने ट्वीट में लिखती हैं कि, 'यह कहने वाले लोगों के लिए यह एक 'पुराना' वीडियो था। @DelhiPolice ने इस बात का जोरदार खंडन किया है कि उन्होंने ऐसा कोई निर्देश जारी किया है। उन्हें इस होटल के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। @oyorooms उन्हें उनकी सूची से हटा देता है।'

उधर, दिल्ली पुलिस की सफाई के बाद Oyo ने भी अपने जारी किये बयान में कहा कि उसके कमरे हर किसी के लिए खुले हैं। Oyo रूम्स ने एक ट्वीट में लिखा कि हमारे कमरे और हमारे दिल हर किसी के लिए हमेशा खुले हैं। यह ऐसा नहीं है जिसे हम कभी भी इससे समझौता करेंगे। हम निश्चित रूप से जांच करेंगे कि ऐसा क्या था कि होटल ने चेक-इन से इनकार किया। हम इसे हमारे संज्ञान में लाने के लिए धन्यवाद देते हैं।

दिल्ली में जम्मू कश्मीर निवासी सख्श का मसला धीरे-धीरे बढ़ रहा है। TMC सांसद और तेजतर्रार नेताओं में शुमार महुआ मोइत्रा का भी अब बयान आया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस से इस मामले को गंभीरता से देखते हुए कार्रवाई करने की अपील की है।

Tags:    

Similar News