उत्तर प्रदेश को हिंदुत्व की प्रयोगशाला बनाने वाली भाजपा को यूपी वालों ने सिखाया कड़ा सबक, अयोध्या सीट पर भी मिली कड़ी शिकस्त

तमाम सीटों पर मतदाताओं ने उन्हें नकार दिया। 'मोदी की गारंटी' नहीं चली। खुद वाराणसी सीट पर उन्हें इंडिया गठबंधन से कड़ी टक्कर मिली। राम मंदिर वाले अयोध्या में फैजाबाद सीट पर इंडिया गठबंधन को बड़ी जीत मिली। यह भाजपा के लिए चिराग तले अंधेरा जैसा है....

Update: 2024-06-05 07:28 GMT

Election 2024 Result : 'उत्तर प्रदेश को हिंदुत्व की प्रयोगशाला बनाने वाली भाजपा को प्रदेशवासियों ने आईना दिखा दिया है। झूठ, तानाशाही व नफरत की राजनीति की हार और लोकतंत्र, संविधान व न्याय की जीत हुई है।' यूपी में गठबंधन को मिली बड़ी जीत के बाद माले द्वारा यह बयान जारी किया गया है।

चुनाव परिणाम पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए भाकपा (माले) के राज्य सचिव सुधाक यादव ने कहा कि भाजपा के चार सौ पार नारे की हवा निकल गई। पीएम मोदी ने देशभर में अपने नाम पर वोट मांगे थे। तमाम सीटों पर मतदाताओं ने उन्हें नकार दिया। 'मोदी की गारंटी' नहीं चली। खुद वाराणसी सीट पर उन्हें इंडिया गठबंधन से कड़ी टक्कर मिली। राम मंदिर वाले अयोध्या में फैजाबाद सीट पर इंडिया गठबंधन को बड़ी जीत मिली। यह भाजपा के लिए चिराग तले अंधेरा जैसा है।

Full View

उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने वाले मोदी मंत्रिमंडल के कई सदस्य हार चुके हैं। अमेठी से लेकर लखीमपुर खीरी तक का यही दृश्य है। लखीमपुर खीरी में अजय मिश्रा टेनी को जनता ने सबक सिखाने का काम किया है। यूपी के मतदाताओं ने भाजपा के आडंबर और अहंकार को धराशायी किया है। डबल इंजन और बुल्डोजर की विनाशकारी ताकत को लोकतंत्र की ताकत से रोक दिया है। मोदी-शाह-योगी की तिकड़ी को नकार कर प्रदेश में भाजपा को पिछली बार की तुलना में हाफ (आधा) कर दिया है। बेरोजगारी, महंगाई, बढ़ती असमानता और कारपोरेट फासीवाद से त्रस्त जनता ने भाजपा को कड़ा संदेश दिया है। एनडीए की आंधी बताने वाले गोदी मीडिया के एग्जिट पोल को ठेंगा दिख दिया। कुल मिलाकर यह परिणाम जनता की जीत है।

Full View

राज्य सचिव ने कहा कि भाकपा (माले) इंडिया गठबंधन के घटक के रुप में बिहार और झारखंड में कुल चार सीटों पर चुनाव लड़ी। इनमें से बिहार की दो लोकसभा सीटों - आरा और काराकाट - में पार्टी को जीत मिली और शेष दो सीटों - नालंदा व कोडरमा - में वह दूसरे स्थान पर रही। बिहार में अगिआंव विधानसभा उपचुनाव में भी माले को विजय मिली है।

Tags:    

Similar News