टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के दादा ने किया किसान आंदोलन का समर्थन

नीरज के दादा ने कहा कि वो किसान आंदोनल का समर्थन करते हैं और वो भी किसानों के साथी हैं। धर्म सिंह ने कहा कि हम राजनीति में नहीं आना चाहते और न ही नीरज चोपड़ा को किसान आंदोलन में लेकर जाएंगे....

Update: 2021-08-11 17:33 GMT

जनज्वार। टोक्यो ओलंपिक में भालाफेंक में भारत के लिए पहला गोल्ड मैडल हासिल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के दादा ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है।

नीरज चोपड़ा के दादा धर्म सिंह ने किसान आंदोलन को लेकर कहा कि मैं चाहता हूं कि सरकार किसानों की बातों को सुने। उन्होंने कहा कि आगे सरकार की मर्जी है, क्या पता और क्या सोचकर चल रही हो।

उन्होंने कहा कि वो किसान आंदोनल का समर्थन करते हैं और वो भी किसानों के साथी हैं। धर्म सिंह ने कहा कि हम राजनीति में नहीं आना चाहते और न ही नीरज चोपड़ा को किसान आंदोलन में लेकर जाएंगे।

उन्होंने कहा कि  नीरज चोपड़ा देश का जवान है और वो आर्मी में कार्यरत है, इसलिए वो नीरज चोपड़ा को किसान आंदोलन में लेकर नहीं जाएंग। नीरज के दादा ने कहा कि वो सभी युवाओं को संदेश देना चाहते हैं कि वह उनके पोते से सीख लें। 

Tags:    

Similar News