केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

नितिन गड़करी ने ट्वीट कर लिखा 'कल मैं कमजोरी महसूस कर रहा था। इसके बाद मैंने डॉक्टर से संपर्क किया। जांच के क्रम में मुझे कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है, मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है और आप सभी की दुआ और शुभेच्छाओं से बेहतर हो रहा हूं..

Update: 2020-09-16 17:23 GMT

File photo

जनज्वार। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कई राज्यों के मुख्यमंत्री सहित अन्य राजनेता भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

नितिन गड़करी ने ट्वीट कर लिखा 'कल मैं कमजोरी महसूस कर रहा था। इसके बाद मैंने डॉक्टर से संपर्क किया। जांच के क्रम में मुझे कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है और आप सभी की दुआ और शुभेच्छाओं से बेहतर हो रहा हूं।'


केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री गडकरी ने एक और ट्वीट कर लिखा है कि मैं अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध करता हूँ कि वे कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करें और सुरक्षित रहें।

देश मे कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है और अब प्रतिदिन लगभग 70 हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। हालांकि बड़ी संख्या में लोग ठीक भी हो रहे हैं, पर मृतकों का आंकड़ा भी 83 हजार की संख्या को पार कर चुका है।

Tags:    

Similar News