Unnao News : कपड़े उतारने से कोई बड़ा बनता तो राखी सावंत महात्मा गांधी से बड़ी होती, BJP विधानसभा स्पीकर की फिसली जुबान

Unnao News : वो कम कपड़े पहनते थे तो देश ने उन्हें बापू कहा, लेकिन ऐसा नहीं है कि कम कपड़े पहनने से कोई बौद्धिक हो जाता है। कम कपड़े पहनने या कपड़े उतारने से कोई बड़ा बनता तो आज राखी सावंत...;

Update: 2021-09-20 02:52 GMT
unnao news

यूपी BJP विधानसभा स्पीकर हृदयनारायण दीक्षित (file photo)

  • whatsapp icon

Unnao News (जनज्वार) : उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में यूपी विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की जुबान फिसल गई। जुबान फिसली तो उन्होंने राखी सावंत की तुलना महात्मा गांधी से कर डाली। दीक्षित ने कहा कि मैंने 6 हजार किताबें पढ़ी हैं, जिनका विश्लेषण भी किया है।

उन्होंने महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) का जिक्र करते हुए कहा कि 'वो कम कपड़े पहनते थे तो देश ने उन्हें बापू कहा, लेकिन ऐसा नहीं है कि कम कपड़े पहनने से कोई बौद्धिक हो जाता है। कम कपड़े पहनने या कपड़े उतारने से कोई बड़ा बनता तो आज राखी सावंत (Rakhi Sawant) महात्मा गांधी से भी बड़ी होती।'

Full View

प्रबुद्ध वर्ग​​​ पुरातन से समाज का आराध्य रहा है, लेकिन आराध्य राजनीति और वोट बैंक के साधन नहीं है। समाज सदैव उनकी पूजा अर्चना अर्थात सम्मान करता रहा है। उन्नाव रोड स्थित एक अतिथि गृह में भाजपा विधायक श्रीकांत कटियार ने शनिवार शाम भाजपा प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया था।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। संबोधन में उन्होंने कहा कि, 'हमारा देश गौतम बुद्ध का सदियों से अनुयायी रहा है। महात्मा बुद्ध ने हमें सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से हम राष्ट्रवादी हैं। हमारे आराध्य वोट बैंक के साधन नहीं है, बल्कि प्रबुद्ध वर्ग का सम्मान करना हम सब का कर्तव्य है।'

राम पर आस्था न रखने वाले राम-राम चिल्ला रहे

विधानसभा स्पीकर यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि, 'राम को न मानने वाले भी अब सीधे अयोध्या जाकर राम-राम चिल्लाने लगे हैं। उनकी पार्टी भाजपा के नेताओं ने देश के मूलभूत सिद्धांतों को विश्व पटल पर रखा है। जिससे भारत देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।'

Tags:    

Similar News