UP By-polls result 2022 : सपा के दोनों किले ध्वस्त, एक पर हारे राजा तो दूसरे पर गंवाये सेनापति

UP By-polls result 2022 : यूपी के रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में आजम खान को बड़ा झटका लग सकता है। रामपुर सीट पर भाजपा ने 42 हजार 192 वोट से जीत हासिल की है तो आजमगढ़ में भी भाजपा प्रत्याशी आगे।

Update: 2022-06-26 08:45 GMT

UP By-polls result 2022 : उत्तर प्रदेश के रामपुर ( Rampur ) और आजमगढ़ ( AzamGarh ) और पंजाब की संगरूर लोकसभा सीटें इसी साल विधानसभा चुनाव के बाद खाली हुई थीं। यूपी की आजमगढ़ से अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav )  और रामपुर सीट से आजम खान ( Azam Khan ) ने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। पंजाब की संगरूर सीट से सांसद रहे भगवंत मान ने विधानसभा चुनाव जीतने पर सीट छोड़ दी थी।

उपचुनाव में पलटी बाजी, रामपुर में जी​ती BJP

यूपी के रामपुर ( Rampur ) सीट पर लोकसभा उपचुनाव के नतीजे चौंकाने वाले सामने आये हैं। यूपी के रामपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा ( BJP ) ने जीत ली है। रामपुर सीट पर भाजपा ने 42 हजार 192 वोट से जीत हासिल की है। भाजपा की ये जीत रामपुर के नवाब आजम खान के लिए ऐतिहासिक हार है। हाल ही में वो बांदा जेल से जमानत पर बाहर आये थे और सपा प्रत्याशी के पक्ष में जमकर प्रचार किया था। ऐसा माना जा रहा था कि रामपुर सीट पर आजम को हराना भाजपा के वश की बात नहीं। पर भाजपा ने इस मिथ को तोड़ते हुए आजम खान को सियासी मात दे दी है। 

सुबह से तीनों सीटों पर मतगगणना जारी है। रामपुर लोकसभा उपचुनाव ( Rampur by polls ) में कुल 30 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस सीट पर भाजपा ( BJP ) प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ( Ghanshyam Singh Lodhi ) 42,000 वोटों से आगे थे। जबकि सपा के असीम रजा दूसरे नंबर पर हैं। रामपुर लोकसभा सीट पर भाजप प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 310708 वोट मिले हैं। यहां अब तक आजम ( Azam Khan ) समर्थक सपा उम्मीदवार असीम रजा को 2,96,568 वोट मिले हैं।

आजमगढ़ में सपा-भाजपा के बीच कांटे की टक्कर

यूपी के आजमगढ़ ( Azamgarh ) लोकसभा उपचुनाव में सपा-भाजपा प्रत्याशी के बीच सुबह से ही कांटे की टक्कर है। फिलहाल, आजमगढ़ में भी भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ 7,224 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर सपा के धर्मेंद्र यादव हैं। तीसरे नंबर पर बसपा के गुड्डू जमाली हैं।

संगरूर में AAP को बड़ा झटका, SAD के सिमरनजीत मान जीते

पंजाब के संगरूर लोकसभा सीट उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख और उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान उपचुनाव जीत गए हैं। AAP को संगरूर से बड़ा झटका माना जा रहा है। यहां दो बार से AAP के भगवंत सिंह मान चुनाव जीतते आ रहे थे। इस बार उन्होंने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद ये सीट छोड़ दी थी।

त्रिपुरा : भाजपा में 4 में से 3 सीटें जीती, कांग्रेस के खाते में सिर्फ अगरतला

कांग्रेस ने त्रिपुरा में सिर्फ अगरतला सीट पर जीत हासिल की है। कांग्रेस के सुदीप रॉय बर्मन ने 3163 वोटों से चुनाव जीता है। सुदीप बिप्लब देब सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं। त्रिपुरा में चार सीटों में से तीन सीटें बीजेपी ने जीती है। जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में आई है।

Tags:    

Similar News