यूपी : एक ही पंखे पर लटकते मिले पति-पत्नी के शव, कुछ दिन पहले बेटे की हुई थी मौत

आज सुबह जब पड़ोस के कमरे में रहने वाले लोगों ने उनका कमरा बंद देखा तो उन्हें कुछ शक हुआ। जिसके बाद खिड़की से झांक कर देखा तो दोनों के शव एक ही पंखे से लटके हुए थे....;

Update: 2021-05-31 13:12 GMT
पत्नी से लड़ाई के बाद शख्स ने ने वीडियो कॉल पर लगायी फांसी, पुलिस की सूझबूझ से ऐसे बची जान. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पत्नी से लड़ाई के बाद शख्स ने ने वीडियो कॉल पर लगायी फांसी, पुलिस की सूझबूझ से ऐसे बची जान. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

  • whatsapp icon

जनज्वार डेस्क। गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके के मकनपुर गांव में रह रहे पति-पत्नी के शव एक ही पंखे पर लटके मिले। इसके बाद जैसे ही पड़ोस के लोगों को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन को बताया। बताया जा रहा है कि मृतक पति-पत्नी का इकलौता बेटा था। उसकी कुछ दिन पहले ही मौत हो गई थी। तब से ही दोनों परेशान रहते थे। 

जानकारी के मुताबिक, रामकुमार पत्नी और बेटे के साथ मकनपुर गांव में पिछले दो महीने से किराये के कमरे में रहता था और दोनों पति-पत्नी खोड़ा कॉलोनी में रहने वाले एक यादव परिवार के घर साफ-सफाई और खाना बनाने का कार्य करते थे।

सोमवार सुबह जब पड़ोस के कमरे में रहने वाले लोगों ने उनका कमरा बंद देखा तो उन्हें कुछ शक हुआ। जिसके बाद खिड़की से झांक कर देखा तो दोनों के शव एक ही पंखे से लटके हुए थे। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Full View

एसपी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक मकनपुर में लक्ष्मण नाम के व्यक्ति के मकान में किराये पर रहने वाले पति-पत्नी का शव पंखे से लटका हुआ मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गहनता से कई पहलू पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि दोनों ने ही आत्महत्या की है।

Tags:    

Similar News