लखनऊ : मुख्यमंत्री आवास से 10 मिनट की दूरी पर महिला सिपाही से छेड़छाड़ के बाद जानलेवा हमला, आरोपी फरार

महिला कांस्टेबल के साथ मारपीट के पीछे का कारण गाड़ी टकराने के विवाद के चलते माना जा रहा है। जिसके चलते युवक महिला सिपाही से काफी नाराज हो गया। जिसके चलते उसने न आव देंखा न ताव वहीं पर महिला के साथ मारपीट करने लगा...

Update: 2021-08-30 05:55 GMT

छेड़छाड़ व हमले के बाद घयल महिला सिपाही (photo - twitter)

जनज्वार, लखनऊ। जनज्वार। योगीराज में जब पुलिसवाले ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता अपने आपको कितना असुरक्षित महसूस करती होगी, इसे आसानी से समझा जा सकता है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में मुख्यमंत्री आवास से महज़ 10 मिनट की दूरी पर स्थित अलीगंज थाने में तैनात महिला सिपाही से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। विरोध पर शोहदे ने महिला सिपाही को डंडे से पीट दिया। महिला सशक्तिकरण के बीच खाकी की सुरक्षा भी पुलिस के लिए चुनौती पैदा कर रही है।

अलीगंज थाने में तैनात महिला सिपाही (Ladies Constable) को रविवार 29 अगस्त एक युवक ने जमकर पीट दिया। महिला सिपाही को पिटाई के दौरान सिर में गहरी चोट लग गई। जिसके चलते वो लहूलुहान हो गई। महिला कांस्टेबल को घायल स्थिति में अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। जहां पर उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, महिला कांस्टेबल के साथ मारपीट के पीछे का कारण गाड़ी टकराने के विवाद के चलते माना जा रहा है। जिसके चलते युवक महिला सिपाही से काफी नाराज हो गया। जिसके चलते उसने न आव देंखा न ताव वहीं पर महिला के साथ मारपीट करने लगा।

इस मारपीट के दौरान महिला कांस्टेबल की सिर में चोट लग गई। महिला कांस्टेबल के सिर में चोट लगने के बाद उनके सिर से काफी तेज खून निकलने लगा। जिसे देखते हुए आनन-फानन में महिला सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

साथ ही महिला कांस्टेबल के साथ मारपीट करने वाले युवक के ऊपर जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया हैं। इतना ही नहीं महिला कांस्टेबल के साथ मारपीट करने से पहले आरोपी युवक ने उनका हाथ भी पकड़ा था। जिसे भी देंखते हुए आरोपी युवक के ऊपर जानलेवा हमला (307) करने सहित छेड़खानी का भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

Tags:    

Similar News