UP Election 2022 : अखिलेश यादव आज भरेंगे अपने गढ़ में हुंकार, निकालेंगे मैनपुरी से एटा तक समाजवादी विजय यात्रा

UP Election 2022 : समजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव क्रिश्चियन मैदान में सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री विजय रथ पर सवार होकर एटा के लिए प्रस्थान करेंगे...

Update: 2021-12-21 05:13 GMT

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का भाजपा पर फिर हमला

UP Election 2022 : समाजवादी पार्टी की आठवें चरण की विजय यात्रा आज मंगलवार 21 दिसंबर को मैनपुरी से शुरू होगी। इस दौरान समजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव क्रिश्चियन मैदान में सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री विजय रथ पर सवार होकर एटा के लिए प्रस्थान करेंगे। बता दें कि सोमवार को जनसभा के लिए प्रभारियों ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा निकाली जा रही विजय यात्रा का आठवां चरण मैनपुरी से शुरू होगा। मैनपुरी के बाद एटा में भी पूर्व मुख्यमंत्री 21 दिसंबर को ही जनसभा को संबोधित करेंगे। 

जनसभा की तैयारी

बता दें कि क्रिश्चियन मैदान को सपा के बैनरों और होर्डिंग से पाट दिया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सोमवार 20 दिसंबर को जनसभा के प्रभारी एमएलसी आनंद भदौरिया, सुनील साजन और राजेश यादव ने पदाधिकारियों के साथ जनसभा की तैयारियों की समीक्षा की। जनसभा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मैनपुरी जिले में गांव अंजनी, महादेवा, कुरावली, खिरिया पीपल में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। 

शिवपाल की भी फोटो होर्डिंग पर

बता दें कि लंबे समय के बाद सपा के कार्यक्रम में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के फोटो समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अपने होर्डिंग में लगाए हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रसपा के जिलाध्यक्ष बोट सिंह यादव कहते हैं कि अब प्रदेश में सपा की सरकार बनना तय है। सपा में प्रसपा के नेताओं को सम्मान के साथ ही टिकट भी मिलेगी। 

विजय यात्रा एटा शहर के सैनिक पड़ाव में

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सपा की विजय यात्रा एटा शहर के सैनिक पड़ाव में मंगलवार को होगी। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोगों को संबोधित करेंगे। इसी मैदान पर 12 दिसंबर को भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया था। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी ने सीधे-सीधे सपा को ललकारा था। अब बारी सपा की है। समर्थकों को बेसब्री से इंतजार है कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा की ललकार का जवाब किस तरह देते हैं।

विजय यात्रा कार्यक्रम

बता दें कि कार्यक्रम को लेकर दो दिन से तैयारियां चल रही हैं। सोमवार को भी समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सैनिक पड़ाव में मंच बनाया गया। साथ ही पंडाल लगाकर तैयार किया गया। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का रथ दोपहर 2 बजे सैनिक पड़ाव में पहुंचेगा। वह मैनपुरी से यहां आ रहे हैं। सबसे पहले जिले की सीमा कंगरौल पर उनका स्वागत किया जाएगा। फिर मलावन और एआरटीओ कार्यालय पर स्वागत करते हुए कार्यकर्ता उन्हें लेकर सैनिक पड़ाव पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ एमएलसी सुनील साजन, आनंद भदौरिया, राजीव यादव आदि भी मौजूद रहेंगे। पड़ाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष करीब एक घंटे सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सैफई के लिए निकल जाएंगे।

Tags:    

Similar News