UP Election 2022 : अखिलेश यादव और जयंत चौधरी 23 दिसंबर को अलीगढ़ में करेंगे शक्ति प्रदर्शन

UP Election 2022 : किसान दिवस यानी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर 23 दिसंबर को सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह अलीगढ़ के इगलास में मंच साझा करेंगे और अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे...

Update: 2021-12-21 08:22 GMT

आज अलीगढ़ में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी का दिखेगा जलवा।

UP Election 2022 : किसान दिवस यानी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर 23 दिसंबर को सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह अलीगढ़ के इगलास में मंच साझा करेंगे और अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि इसके लिए अलीगढ़ के साथ आसपास के मंडलों से तैयारियां चल रही हैं। 

अलीगढ़ में खास प्रभाव

बता दें कि अलीगढ़ क्षेत्र में सपा और रालोद का खास प्रभाव है। 2007 और 2012 के विधानसभा चुनाव में जाट बहुल इगलास सीट पर रालोद का कब्जा था। हालांकि 2017 में भाजपा ने यह सीट छीन ली। इस बार फिर सपा और रालोद गठबंधन जाट-मुस्लिम समीकरण के सहारे है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रालोद महासचिव त्रिलोक त्यागी के मुताबिक इगलास में मेरठ से ज्यादा भीड़ जुटाने की कोशिश है। मेरठ रैली के बाद यह भी मंथन शुरू हुआ था कि उसमें रालोद के समर्थक ज्यादा थे या सपा के है।

रालोद संगठन महामंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान के अनुसार अब समर्थक साथ हैं। इसका प्रभाव अलीगढ़ में दिखेगा। वहीं, अभी दोनों में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। उधर, 36 सीटें रालोद के खाते में जाने की चर्चा है पर माना जा रहा है कि इसमें और इजाफा हो सकता है। 

6 विधानसभा सीटों पर 60 दावेदार

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कि समाजवादी पार्टी की तरफ से 6 विधानसभा सीटों पर 60 दावेदार हैं और वहीं रालोद (RLD) ने तीन सीटों पर दावा किया है। पार्टी ने सभी नेताओं को क्षमता के मुताबिक शक्ति प्रदर्शन का लक्ष्य दिया है। आगरा से 25 हजार लोगों को रैली में जुटाने की कोशिश होगी। एसपी के साथ रालोद ने अपने प्रत्याशियों और नेताओं को खेड़ागढ़, एत्मादपुर और बाह विधानसभा की जिम्मेदारी सपा जिला इकाई को दी गई है।

अखिलेश - जयंत ने की थी मेरठ में रैली

बता दें कि इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) की संयुक्त रैली मेरठ में हो चुकी है। अभी तक दोनों ही दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर फैसला नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि सपा आरएलडी को तीन दर्जन सीटें दे सकती है। कुछ सीटों पर सपा नेता आरएलडी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

Tags:    

Similar News