UP Election 2022 : प्रदर्शनकारी युवा को पुलिस ने खदेड़ा तो भड़के Akhilesh Yadav, कहा BJP की एनकाउंटर-संस्कृति ने बनाया पुलिस को बेरहम

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार के एनकाउंटर-संस्कृति ने पुलिस (UP Police) वालों को बेरहम बना दिया है| प्रदर्शनकारियों की गर्दन पर हाथ डालने वाले को बेरोजगार युवा चुनाव में जवाब जरूर देंगे...

Update: 2021-12-30 11:14 GMT

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का भाजपा पर फिर हमला

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) नजदीक आ रहे हैं| वैसे-वैसे ही सभी राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर बढ़ गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज गुरुवार 30 दिसंबर को भाजपा सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने विधानसभा के पास प्रदर्शन कर रहे शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों की फोटो को ट्वीट किया है और इसके माध्यम से भाजपा (BJP) की सरकार पर जुबानी हमला बोल दिया है। सपा (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार के एनकाउंटर-संस्कृति ने पुलिस (UP Police) वालों को बेरहम बना दिया है| प्रदर्शनकारियों की गर्दन पर हाथ डालने वाले को बेरोजगार युवा चुनाव में जवाब जरूर देंगे।

ट्वीट के जरिए साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि आने वाले चुनाव (UP Election 2022) में बेरोजगार युवा भाजपा को जवाब देंगे। अपने ट्विटर हैंडल पर अखिलेश यादव ने विधानभवन के पास प्रदर्शन कर रहे शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों की एक तस्वीर को साझा करते हुए ट्वीट किया है कि 'निर्दई भाजपा सरकार के एनकाउंटर-संस्कृति ने कुछ पुलिसवालों को बेरहम कर दिया है। शिक्षक भर्ती के प्रदर्शनकारियों की गर्दन पर हाथ डालने वाले प्रशासन को उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवा 22 (UP Election 2022) में जवाब देंगे। उत्तर प्रदेश के हर एक पुलिस वाले को फिर से संवेदनशील बनाना भविष्य (UP Election 2022) के लिए एक बड़ी चुनौती है।'

पुलिसकर्मियों की हो रही है आलोचना

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। पुलिसकर्मियों के इस बेरहम बर्ताव के कारण सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन की बदनामी भी हो रही है। बता दें कि शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। अभ्यर्थी विधान भवन के पास शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिसकर्मी उन्हें हटाने के लिए आए। जिसके बाद एक पुलिस अधिकारी ने गुस्से से एक युवक का गर्दन पकड़ लिया और जबरन खींचते हुए ले गया। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर यह तस्वीर खूब तेजी से वायरल हो रही है। साथ ही लोग इस पुलिसकर्मी की खूब आलोचना भी कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News