UP Election 2022 : तीसरे चरण में है यादवों का वर्चस्व, क्या BJP की होगी नैया पार?

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) का हर चरण अहम है लेकिन तीसरे चरण में जिस पार्टी ने अपनी बढ़त बनाई, सत्ता की चाबी उसी के पास जाने की पूरी उम्मीद है, यहां पर यादव वोट का वर्चस्व है...

Update: 2022-02-17 12:30 GMT

अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) की सरगर्मियां तेज हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां जनता को लुभाने में लगी हुई है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के दो चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं| वहीं अब चुनाव में तीसरे राउंड की टक्कर होने वाली है। बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के तीसरे चरण की 59 सीटों पर 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। ऐसे तो उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) का हर चरण अहम है लेकिन तीसरे चरण में जिस पार्टी ने अपनी बढ़त बनाई, सत्ता की चाबी उसी के पास जाने की पूरी उम्मीद है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के अंतर्गत एक राजनीतिक पार्टी का दूसरी राजनीतिक पार्टी पर निशाने और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

करहल सीट पर है कांटे की टक्कर

बता दें कि इस बार यूपी में करहल विधानसभा सीट पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और केंद्र सरकार में मंत्री एस. पी. सिंह बघेल आमने-सामने हैं। बता दें कि यहां पर यादव वोट का वर्चस्व है| हालांकि माना जा रहा ही कि यहां पर भले ही यादव वोट बैंक का वर्चस्व है लेकिन एसपी सिंह बघेल के चुनावी मैदान में उतरने से मुकाबला कांटे की टक्कर का हो गया है। यहां पर कुल वोटर्स का 38 फीसदी वोट केवल यादवों का है। दूसरे नंबर पर क्षत्रीय मतदाता है। इसके अलावा लोधी और अन्य समाज के भी वोटर्स हैं। बता दें कि यहां केवल एक बार ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपनी जीत दर्ज कर पाई है।

मैनपुरी की भोगांव सीट पर भी है कड़ी टक्कर

बता दें कि आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री मैनपुरी की भोगांव सीट से विधायक हैं। इस बार फिर से एक बार बीजेपी (BJP) ने उनको अपना प्रत्याशी बनाया है। कानपुर (Kanpur) नगर की महाराजपुर सीट से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार के कद्दावर नेता मंत्री सतीश महाना एक बार फिर से मैदान में उतरे हैं। उनके सामने समाजवादी पार्टी (SP) के फतेह बहादुर गिल को उम्मीदवार खड़ा कर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया गया है।

सादाबाद विधानसभा सीट पर है कड़ा मुकाबला

बता दें कि सादाबाद विधानसभा सीट पर इस बार बीजेपी (BJP) ने कभी बीएसपी (BSP) के ब्राह्मण चेहरे रहे रामवीर उपाध्याय को अपने प्रत्याशी के तौर पर उतारा है। समाजवादी पार्टी (SP) के प्रदीप चौधरी उन्हें टक्कर दे रहे हैं। वहीं कन्नौज से इस बार आईपीएस से राजनेता बने असीम अरुण बीजेपी के टिकट पर करनाल से उम्मीदवार बनाए गए हैं। उनके सामने समाजवादी पार्टी के अनिल कुमार ताल ठोक रहे हैं। कांग्रेस ने विनीता देवी और एआईएमआईएम (AIMIM) ने सुनील कुमार को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में बीजेपी प्रत्याशी असीम अरुण के सामने बड़ी चुनौती है।

Tags:    

Similar News