UP Elections 2022 : चाचा-भतीजे के बीच टपकी अलका लांबा, एफबी यूजर ने तंजिया लहजे में कहा - 'दिन में सपने मत देखा करो '

UP Elections 2022 : यूपी के सियासी मैदान में एंट्री मारते ही अलका लांबा समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव पर टिप्पणी कर फंस गई हैं। फेसबुक यूजर उनसे पूछने लगे हैं। यहां पर क्या करने का इरादा है।

Update: 2021-12-18 02:53 GMT

एफबी यूजर ने तंजिया लहजे में कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा से कहा - दिन में सपने मत देखा करो

लखनऊ। यूपी में कांग्रेस की नैया पार लगाने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा काफी मशक्कत कर रही हैं। अब उनका साथ देने अलका लांबा भी सियासी मैदान में कूद पड़ी हैं। बेबाक टिप्पणी और बयानों के के लिए सुर्खियों में रहने वाली कांग्रेस की प्रवक्ता अलका लांबा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। यूपी में एंट्री मारते ही उन्होंने समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव पर टिप्पणी करके वह फंस गई हैं। फेसबुक यूजर उनसे पूछने लगे हैं। यहां पर क्या करने का इरादा है। दिन में सपने मत देखा करो।

दरअसल, गुरुवार को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की और ट्वीट के जरिए यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में गठबंधन का ऐलान किया। इस बाबत एक तस्वीर भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। तस्वीर में अपने घर के बाहर शिवपाल सिंह यादव भतीजे अखिलेश यादव के साथ खड़े हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अलका लांबा ने लिखा है- 'किसी से भी गठजोड़ कर लीजिए सरकार तो कांग्रेस ही बनाएगी यूपी में।

निशाने पर आईं प्रियंका गांधी वाड्रा

अलका लांबा के इस पोस्ट पर अब लगातार कमेंट आ रहे हैं। ज्यादातर लोग अपनी प्रतिक्रिया में कांग्रेस की यूपी में दमदार उपस्थिति को ही कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। साथ ही प्रियंका गांधी को भी निशाने पर ले रहे हैं।

भाजपा को फायदा पहुंचाने आई हो क्या?

कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा के इस बयान पर एक फेसबुक यूजर अरबिंद कुमार ने लिखा है- 'आप भारतीय जनता पार्टी से लड़ोगी या समाजवादी पार्टी से। आपकी लड़ाई किससे है। आप जीते भले न लेकिन बीजेपी को जरूर फायदा करा देगी। इस प्रतिक्रिया से लगता है कि अरबिंद कुमार समाजवादी पार्टी के समर्थक हैं।

कांग्रेस को कोई धेलेसर नहीं पूछता यूपी में

एक अन्य एफबी यूजर रामजन हसनपुर ने अलका के समर्थन में लिखा है, लेकिन अंत में जाकर सपा की ओर हो गए हैं। रामजन हसनपुर लिखते हैं 'मैडम कांग्रेस के पास संगठन नहीं है। कांग्रेस के नेता फाईव स्टार होटलों में बैठकर सत्ता के सपने देखते हैं और जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ताओं को कोई धेलेसेर नहीं पूछता है। प्रियंका ने जितनी मेहनत यूपी में की है वो बहुत लाज़वाब और काबिल ए तारीफ है, लेकिन इस सब का फायदा सपा को मिलने वाला है। प्रियंका की मेहनत से लोग समझने लगे हैं कि बीजेपी एक धोखा है लेकिन ये समझदार लोग कांग्रेस के बजाय सपा के साथ जा रहे हैं क्योंकि कांग्रेस के पास संगठन नहीं है। यूपी में अखिलेश यादव की सरकार तय सी लग रही है, हां 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बहुत मजबूती के साथ यूपी में उभरकर सामने आएगी।

कांग्रेस की सबसे समझदार प्रवक्ता हैं अलका लांबा

UP Elections 2022 : वहीं सुरेश सबलानिया ने लिखा है - 'अलका जी मैं तो कांग्रेस पार्टी में सबसे ज्यादा समझदार आप ही मानता था, लेकिन आप भी खुली आंखों से सपने देखती हैं।' वहीं लोकमणि प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी है- 'बहुत बड़ी गलतफहमी है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।' एक अन्य फेसबुकर यूजर मोहम्मद सौद ने अलका लांबा की बातों के समर्थन में लिखा है- ' कांग्रेस ही है जो राष्ट्रीय स्तर पर किसी को फाइल दे सकती है।

Tags:    

Similar News