UP : निलंबन की बहाली में अस्पताल के बिस्तर पर छेना पिज्जा खाकर की हुल्लड़बाजी, 12 घंटे में ही 9 कर्मचारी फिर सस्पेंड

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य संजय काला के मुताबिक, हैलट इमरजेंसी में रोगी रहते हैं। बेड पर पिज्जा-छेना वगैरा रखकर हुल्लड़ मचाया गया। इमरजेंसी में अनुशासनहीनता की गई। जिससे रोगीयों को परेशानी का सामना करना पड़ा...

Update: 2021-08-12 04:41 GMT

हैलट में बहाल हुए 9 कर्मचारी फिर सस्पेंड (photo - janjwar)

जनज्वार, कानपुर। यूपी के कानपुर में सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हैलट के 9 आउटसोर्सिंग कर्मचारी निलंबित कर दिए गये थे। बहाली का आदेश आने के 12 घंटे बाद ही उन्हें फिर से नंलंबित कर दिया गया है। दरअसल बहाली का आदेश आते ही सभी कर्मचारियों ने अस्पताल के बिस्तर पर ही जश्न मना डाला, जिसका वीडियो वायरल हो गया।

जीएसवीएम (GSVM) मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य संजय काला के मुताबिक, हैलट इमरजेंसी में रोगी रहते हैं। बेड पर पिज्जा-छेना वगैरा रखकर हुल्लड़ मचाया गया। इमरजेंसी में अनुशासनहीनता की गई। जिससे रोगीयों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद 4 कर्मियों की सेवा बहाली 4 महीने व 5 की सेवा बहाली एक महीने तक रोक दी गई है। 

Full View

काला ने बताया कि, कर्मचारी खुद को भूख हड़ताल पर बता रहे थे। बीमार होने के बाद उन्हें भर्ती किया गया था। लेकिन उनकी यूरिन रिपोर्ट में कीटोंस निगेटिव है। उनके मुताबिक 48 घण्टे तक खाना ना खाने पर पेशाब से कीटोंस आने लगते हैं। कर्मचारियों ने झूठ बोला की वह भूख हड़ताल पर हैं।

बताया जा रहा है कि बहाली का आदेश मंगलवार 10 अगस्त की शाम को आया था। इस आदेश के बाद रात में सभी 9 कर्मचारियों ने अस्पताल के बिस्तर पर पिज्जा पार्टी मनाई। इससे तमाम मरीजों को शोरगुल व परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसके बाद प्रबंधन ने यह कदम उठाया है।

Tags:    

Similar News