Madhuban mein radhika nache Controversy: सनी लियोन के 'मधुबन में राधिका' पर बिफरे मथुरा के पुजारी, रोक न लगने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की दी धमकी
Madhuban mein radhika nache Controversy: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन ने 22 दिसंबर को 'मधुबन में राधिका' गाने की म्यूजिक वीडियो रिलीज होने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी थी। मथुरा के पुजारियों ने उनपर ब्रजभूमि की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है।
मधुबन में राधिका नाचे पर डांस करती सनी लियोन।
Madhuban mein radhika nache Controversy: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बच बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन ( Sunny Leon ) का नया गाना 'मधुबन में राधिका' ( Madhuban mein radhika nache ) कुछ दिनों पहले लॉन्च हुआ है। बोल्ड अदाकारा सनी ने इस गाने में डांस किया है। इस बीच सनी का नया गाना मधुबन विवादों में आ गया है। मथुरा के पुजारी ( Mathura Priest ) इसका जमकर विरोध कर रहे हैं। मथुरा के पुजारियों की नाराजगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस गाने पर रोक ( Ban ) न लगने की स्थिति में उन्होंने कोर्ट ( Court ) में इसके खिलाफ अपील की धमकी दी है।
माफी न मांगने पर भारत में रहना होगा मुश्किल
ताजा अपडेट के मुताबिक मथुरा के पुजारियों ने मधुबन गाने में सनी लियोन के द्वारा किए गए डांस की वजह से धार्मिक भावना आहत होने का आरोप लगाया है। वृंदावन के संत नवल गिरी महाराज ने कहा है कि अगर सरकार बॉलीवुड अभिनेत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है और इस गाने पर प्रतिबंध नहीं लगाती है तो हम अदालत जाएंगे। मथुरा के पुजारियों ने सनी लियोन से इस गाने और उनकी डांस पर माफ़ी मांगने का फरमान सुनाया है। मथुरा के पुजारियों का कहना है कि जबतक वह अपने गाने को वापस नहीं लेती है और लोगों से माफ़ी नहीं मांगती है तो उसे भारत में नहीं रहने देना चाहिए।
ब्रजभूमि की प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास
अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के महेश पाठक ने भी सनी लियोन के वीडियो पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि इस गाने को आपत्तिजनक तरीके से पेश कर ब्रजभूमि की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है।
गाने के बोल पर यूजर्स नाराज
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के इस गाने को यूजर्स आपत्तिजनक और अश्लील बता रहे हैं। उनका कहना है कि इस गाने में राधा और राधिका के नाम पर जिस तरह से सनी डांस कर रही वो आपत्तिजनक है. इससे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार कर रहे हैं कमेंट्स
सनी लियोनी का गाना मधुबन मे राधिका नाचे जैसे ही सोशल मीडिया पर छाया तो यूजर्स जमकर उनपर गुस्सा निकालने लगे। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए लिखा हिंदुओं की भावनाएं आपके इस बेकार से डांस के कारण हर्ट हो रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा ये बहुत ही बेकार लोग हैं जो इस तरह से राधिका का नाम लेकर डांस कर रहे हैं। अन्य यूजर ने लिखा आप लोग थोड़ी शर्म करो। हिंदू हो और देवी-देवताओं के नाम पर इस तरह से बेकार से गाने बनाते हो। अन्य यूजर ने कमेंट किया प्लीज आप राधा मां को इन सब में शामिल ना करो। वो भगवान जी हैं। ये क्या बात हुई प्लीज बदलो इसके शब्दों को। इस तरह से किसी भी देवी और देवता के नाम गाने में मत लिया करो। मैं आप लोगों से आग्रह करता हूं कि इस तरह से गाने में राधे मां के नाम का इस्तेमाल ना किया करो।
लियोन ने इंस्टाग्राम पर दी थी रिलीज की जानकारी
बता दें कि सनी लियोन ने 22 दिसंबर को मधुबन गाने की म्यूजिक वीडियो रिलीज होने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी थी। यह गाना सारेगामा म्यूजिक ने रिलीज किया है। इस गाने के टाइटल ट्रैक कनिका कपूर और अरिंदम चक्रवर्ती ने गाए हैं। सनी लियोन ने इस गाने में डांस किया है, जिसे बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर गणेश उस्ताद ने निर्देशित किया है। इस गाने को मूल रूप से मोहम्मद रफी ने 1960 की फिल्म कोहिनूर के लिए गाया था।